IMD Weather Update; Uttarakhand Bihar MP Rajasthan | Himachal Cold Wave Alert | राजस्थान के फतेहपुर में पारा 5°,हिमाचल का ताबो माइनस 6.6°: MP के 4 जिलों में टेम्परेचर 10° से नीचे; दिल्ली में AQI लेवल 450 पार
- Hindi News
- National
- IMD Weather Update; Uttarakhand Bihar MP Rajasthan | Himachal Cold Wave Alert
नई दिल्ली/जयपुर/भोपाल2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
शीतलहर ने मैदानी राज्यों में ठिठुरन बढ़ा दी है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा और बिहार-झारखंड में ठंड बढ़ गई है। बीते चौबीस घंटे में 2° से 3° सेल्सियस तक पारा लुढ़क गया है।
राजस्थान के सीकर फतेहपुर में 5° और सीकर में 5.4° सेल्सियस दर्ज किया है। मध्य प्रदेश के 4 जिलों में पारा 10° डिग्री के नीचे चल रहा है। रीवा और नौगांव में पारा 7° के आसपास चल रहा है।
इधर, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में पारा शून्य या उससे नीचे दर्ज किया गया। ताबो में सबसे कम तापमान माइनस 6.6° रिकॉर्ड किया गया।
दिल्ली में ठंड के साथ-साथ प्रदूषण का लेवल बढ़ गया है। रविवार सुबह 8.30 बजे तक AQI लेवल 450 से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।
मौसम की तस्वीरें…
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के शालीमार गार्डन में गिरे चिनार के पत्ते, कश्मीर में पतझड़ चल रहा है।
असम: गुवाहाटी के सती राधिका शांति उद्यान में कोहरे के बीच लोग मॉर्निंग वॉक करते दिखे।
बंगाल: नदिया जिले में सुबह घना कोहरा छाया रहा।
राज्यों से मौसम की खबरें…
राजस्थान: 13 शहरों में पारा 10° से नीचे, शीतलहर का असर बढ़ा
उत्तर भारत से बफीर्ली हवाएं लगातार चलने से राजस्थान में सर्दी बरकरार है। रविवार को सीकर जिले में कोल्ड-वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर, अजमेर संभाग के जिलों में सुबह-शाम शीतलहर (कोल्ड-वेव) का प्रभाव है। इन संभाग के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज हो रहा है। रविवार को सीकर जिले में कोल्ड-वेव चलने का यलो अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर…
मध्य प्रदेश: भोपाल-इंदौर में पारा 6.4 डिग्री, कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट
प्रदेश में नवंबर की सर्दी रिकॉर्ड तोड़ रही है। भोपाल में शनिवार-रविवार की रात पारा 6.4 डिग्री दर्ज किया गया।इंदौर में भी पारा 6.4 डिग्री ही रहा। यहां भी सीजन की सबसे सर्द रात रही। जबलपुर में भी इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। पहली बार पारा 8.5 डिग्री पर आया। उज्जैन में 10.5 डिग्री और ग्वालियर में 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर…

