In view of the increasing crowd on the Ganga Ghats, the administration has taken strict action, a decision has been taken to prevent accidents. | न्यू ईयर पर गंगा नदी में निजी नाव नहीं चलेगा: घाटों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन सख्त, हादसों को रोकने के लिए लिया फैसला – Patna News

In view of the increasing crowd on the Ganga Ghats, the administration has taken strict action, a decision has been taken to prevent accidents. | न्यू ईयर पर गंगा नदी में निजी नाव नहीं चलेगा: घाटों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन सख्त, हादसों को रोकने के लिए लिया फैसला – Patna News



पटना के गंगा नदी में नाव संचालन को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। नए साल और क्रिसमस के मौके पर लोगों की बढ़ती भीड़ और संभावित हादसों को देखते हुए फैसला लिया गया है। जिलाधिकारी ने यह फैसला लिया हैं कि 25 दिसंबर 2025 (क्रिसमस) और 1 जनवरी 2026 (नववर

.

प्रशासन का कहना है कि इन दिनों गंगा घाटों पर भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं। बड़ी तादाद में लोग नदी पार कर पिकनिक मनाने जाते हैं और इस दौरान कई निजी नाविक ज्यादा कमाई के लालच में नावों पर क्षमता से अधिक सवारियां बैठा लेते हैं।

ओवरलोडिंग के कारण नावों का परिचालन बंद

अक्सर देखा गया है कि ओवरलोडिंग और लापरवाही के कारण नावें असुरक्षित तरीके से चलाई जाती हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। पहले भी गंगा में नाव दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिन्हें ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह एहतियाती फैसला लिया है।

आदेश के अनुसार-

क्रिसमस (25 दिसंबर 2025) को सुबह 6 बजे तक गंगा नदी में किसी भी निजी नाव या बोट का संचालन बिना अनुमति पूरी तरह से बंद रहेगा।

नए साल के मौके पर 31 दिसंबर 2025 की सुबह 6 बजे से लेकर 1 जनवरी 2026 की दोपहर तक निजी नावों और बोट का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

आदेश का उल्लंघन करने वाले पर होगी कार्रवाई

यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया गया है। प्रशासन ने साफ कहा है कि यह कदम लोगों की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी है। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की अपील है कि लोग नियमों का पालन करें और अपनी और दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। गंगा घाटों पर पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार निगरानी करेगी, ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!