IND NZ T20 Raipur Match
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मैच खेला जाएगा। इस मैच के लिए टीम इंडिया और टीम न्यूजीलैंड की टीम गुरुवार को रायपुर पहुंची।
.
इस बार मैच में छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने कुछ बदलाव भी किए हैं। फर्स्ट इनिंग के बाद कोई एंट्री नहीं है। मैच शाम सात बजे से शुरू होगा और एंट्री दोपहर चार बजे से शुरू हो जाएगी। स्टेट क्रिकेट संघ ने ये भी कहा है कि, सीट पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगी। फिजिकल टिकट के बिना एंट्री नहीं मिलेगी।
वहीं नया रायपुर इलाके में आज (शुक्रवार) दोपहर 12 बजे से रात 1 बजे तक मध्यम और भारी वाहनों का एंट्री बंद रहेगी।
पहले देखिए ये तस्वीरें-
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा गुरुवार को रायपुर पहुंचे थे।
रायपुर एयरपोर्ट पर गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया होटल मैरियट में रुकी है।
प्रैक्टिस के लिए जाते हुए हर्षित राना, ईशान किशन, और हार्दिक पंड्या।
न्यूजीलैंड की टीम भी गुरुवार को रायपुर पहुंची। टीम होटल हयात में रुकी है।
13 गेट पर लोहे की रेलिंग लगाई गई
CSCS छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने साफ किया है कि, फर्स्ट इनिंग खत्म होने के बाद किसी भी दर्शक को स्टेडियम में एंट्री नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए 350 से ज्यादा प्राइवेट बाउंसर्स भी तैनात किए जा रहे हैं।
इस दौरान क्रिकेट संघ के 45 अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौजूद रहेंगे। 13 गेट पर लोहे की रेलिंग लगा दी गई है।
सभी एंट्री गेट्स पर लोहे की रेलिंग लगा दी गई है।
800 रुपए से 25 हजार रुपए तक की टिकट
इस बार मैच के जनरल टिकट के दाम पिछले वनडे मुकाबले के लगभग समान रखे गए हैं। टिकट 800 रुपए से शुरू होकर 25 हजार रुपए तक बिके हैं। टिकट विंडो ओपन होने के शुरुआती तीन दिनों तक मैच की टिकट नहीं बिक पाई थी। लेकिन चौथे दिन सारी 35,000 टिकट बिक गईं।
एंट्री गेट्स पर तिहरी निगरानी
स्टेडियम के सभी एंट्री गेट्स पर पुलिस, प्राइवेट गार्ड्स और क्रिकेट संघ के कर्मचारियों की संयुक्त ड्यूटी लगाई जाएगी। जिससे किसी तरह का विवाद या अव्यवस्था न हो। पिछले ODI में 2 दर्शक रेलिंग जंप करते हुए मैदान के बीच खिलाड़ियों तक पहुंच गए थे। इस बार बाउंसर्स को बाउंड्री पर तैनात किया जाएगा, ताकि दर्शक दीर्घा से कोई जंप कर खिलाड़ियों तक न पहुंच पाएं।
पिछले मैच में खिलाड़ियों के बीच पहुंचे थे दर्शक, देखिए तस्वीरें…
मैच के दौरान एक युवक अचानक ग्राउंड के बीच में घुस गया। सुरक्षा टीम ने उसे तुरंत उठाकर स्टेडियम से बाहर कर दिया था।
CSCS ने बनाई 45 लोगों की टीम
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) के अध्यक्ष विजय शाह ने बताया कि, पिछली बार सुरक्षा को लेकर कुछ चूक हुई थी। BCCI ने भी इस पर संज्ञान लिया था। पूरी तरह से आश्वस्त किया गया है कि इस बार ऐसा कुछ नहीं होगा। CSCS ने 45 लोगों की टीम गठित की है। वे पुलिस प्रशासन के साथ स्टेडियम में मौजूद रहेंगे।
अवैध एंट्री रोकने कड़े इंतजाम
पिछले मैच में बिना टिकट दर्शकों की भीड़ स्टेडियम में कूदकर घुस गई थी, जिससे कई स्टैंड ओवरफ्लो हो गए थे। इस घटना से सबक लेते हुए इस बार 13 गेटों पर लोहे की रेलिंग लगाई जा रही है।
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का स्क्वॉड
टीम इंडिया का स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर) होंगे।
न्यूजीलैंड का स्क्वॉड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, बेवन जैकब्स, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम रॉबिन्सन, ईश सोढ़ी।
……………………………
इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…
IND vs SA रायपुर वनडे में भारत की हार: फैन्स बोले-हारने का गम, कोहली के शतक की खुशी; मैच के दौरान ग्राउंड में घुसा युवक
रायपुर में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे खेला गया। बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला गया। विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के शतकों की बदौलत भारत ने दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका को 359 रन का टारगेट दिया था। साउथ अफ्रीका के प्लेयर्स ने शानदार बैटिंग करते हुए आखिरी ओवर में जीत हासिल कर ली। पढ़ें पूरी खबर…

