India vs South Africa Dharamshala T20 teams Practice Schedule Weather Update | धर्मशाला में कल भिड़ेंगे भारत-दक्षिण अफ्रीका: टी-20 मुकाबले से पहले बदला मौसम; इंडिया टीम आज शाम को करेगी प्रैक्टिस – Dharamshala News
इंडिया-साउथ अफ्रीका मैच से एक दिन पहले धर्मशाला स्टेडियम में तिरंगा लहराते हुए प्रशंसक।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कल यानी रविवार को तीसरा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा। धर्मशाला में मैच से एक दिन पहले मौसम बदला है। आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए है। इससे ठंड में इजाफा होगा।
.
हालांकि, धर्मशाला में बारिश के आसार नहीं है। मगर सामने नजर आने वाली धौलाधार की पहाड़ियों पर हल्का हिमपात हो सकता है। हिमाचल की ऊंची चोटियों पर भी आज रात और कल हल्की बर्फबारी का पूर्वानुमान है। इससे मैच के दौरान ठंडी हवाएं चल सकती है जो कि गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती है।
धर्मशाला में दिन का तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच और रात का पारा 6 से 8 डिग्री के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
भारतीय टीम आज प्रैक्टिस करेगी। BCCI द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, इंडिया टीम शाम 7:30 बजे से 10 तक तक अभ्यास करेगी, जबकि शाम 4:30 बजे से 7:30 बजे दक्षिण अफ्रीका का नेट सेशन प्रस्तावित था। सूत्रों के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका टीम अभ्यास नहीं करेगी और केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।
धर्मशाला में कल होने वाले मैच से पहले तिरंगा लहराते हुए भारतीय टीम के प्रशंसक।
धर्मशाला में कल होने वाले मैच से पहले तैयार क्रिकेट स्टेडियम और आसमान में छाए बादल।
सीरीज में बढ़त के लिए उतरेगी दोनों टीमें
इस मैच का रोमांच इसलिए बढ़ गया है, क्योंकि 5 मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। बीते दिन चंडीगढ़ में हुए मुकाबले में भारत 51 रन से हार गया था। ऐसे में धर्मशाला का यह तीसरा मुकाबला सीरीज में बढ़त हासिल करने के लिहाज से दोनों टीमों के लिए अहम हो गया है।
दर्शकों को गर्म कपड़े साथ लाने की सलाह
धर्मशाला में शाम सात बजे मैच शुरू होगा और रात 11 बजे तक खत्म होगा। इससे शाम के वक्त ठंड रहेगी। ऐसे में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) की तरफ से दर्शकों को गर्म कपड़े साथ लाने की सलाह दी गई है।
ऑनलाइन कवरेज को 32 कैमरे लगाए
ऑनलाइन लाइव कवरेज के लिए मैदान में 32 कैमरे लगाए गए हैं। स्टेडियम के भीतर सुरक्षा का जिम्मा बाउंसर और निजी सिक्योरिटी एजेंसी के पास है। पुलिस और होमगार्ड मैदान के बाहर सुरक्षा का जिम्मा संभालेगी।
धर्मशाला स्टेडियम के PHOTOS…
तिलक वर्मा धर्मशाला स्टेडियम का मुआयना करते हुए।
भारतीय स्पिनर कुलदीप कुमार हाथ हिलाकर प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए।
धर्मशाला में इसी मैदान में भिड़ेंगे भारत और दक्षिण अफ्रीका।
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम का आज दोपहर के वक्त का नजारा। आसमान में सुबह से ही बादल छाए हुए है।
धर्मशाला में कल होने वाले मैच से पहले पिच को जांचते हुए क्यूरेटर।
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच कल होने वाले मुकाबले से पहले पिच को देखते हुए क्यूरेटर।
धर्मशाला स्थित इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और आसमान में छाए बादल।
धर्मशाला में कल होने वाले मैच से पहले मीडिया सेंटर में तैयारी करते हुए HPCA कर्मी।
हिमाचल के धर्मशाला स्थित क्रिकेट स्टेडियम और आसमान में छाए बादल।
धर्मशाला स्थित इसी स्टेडियम में तीसरा टी-20 मुकाबले खेलेंगे भारत और दक्षिण अफ्रीका।
धर्मशाला में सुबह के वक्त आसमान में छाए बादल।

