Indigo Profit Drops 78% Amid Flight Cancellations; Silver ETF Falls 24%

Indigo Profit Drops 78% Amid Flight Cancellations; Silver ETF Falls 24%


नई दिल्ली35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर चांदी से जुड़ी रही। चांदी की कीमत गुरुवार को करीब ₹19 हजार प्रति किलो गिर गई। चांदी सुबह 3,03,584 रुपए पर खुली और 2,99,711 रुपए पर बंद हुई। कल ये 3,19,097 लाख रुपए पर बंद हुई थी और कारोबार के दौरान इसने 3,20,075 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

वहीं, दिसंबर में पायलटों की कमी और 2500 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल होने से इंडिगो का मुनाफा 78% कम हो गया है। इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन को वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में सिर्फ 550 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा (नेट प्रॉफिट) हुआ है। पिछले साल की समान तिमाही में यह 2,448 करोड़ रुपए रहा था।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

  • मोटोरोला सिग्नेचर एडिशन स्मार्टफोन लॉन्च होगा।
  • शेयर बाजार आज छुट्टी के चलते बंद रहेगा।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. आज चांदी ₹19,386 और सोना ₹3,099 सस्ता हुआ: एक किलो चांदी घटकर ₹3 लाख पर आई, सोना ₹1.51 लाख/10g बिका

चांदी की कीमतों में गुरुवार 22 जनवरी को गिरावट रही। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, चांदी 5% या करीब ₹19 हजार प्रति किलो गिर गई।

चांदी सुबह 3,03,584 रुपए पर खुली और 2,99,711 रुपए पर बंद हुई। कल ये 3,19,097 लाख रुपए पर बंद हुई थी और कारोबार के दौरान इसने 3,20,075 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. फ्लाइट्स कैंसिल होने से इंडिगो का मुनाफा 78% घटा: अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ₹550 करोड़ रहा, दिसंबर में 2,507 फ्लाइट्स कैंसिल हुई थीं

दिसंबर में पायलटों की कमी और 2500 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल होने से इंडिगो का मुनाफा 78% कम हो गया है। इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन को वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में सिर्फ 550 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा (नेट प्रॉफिट) हुआ है। पिछले साल की समान तिमाही में यह 2,448 करोड़ रुपए रहा था।

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इंडिगो का ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर 6.2% बढ़कर 23,471 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 22,110 करोड़ रुपए रहा था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. वनतारा को ट्रिब्यूट वाली लग्जरी वॉच लॉन्च: घड़ी के अंदर अनंत अंबानी के साथ शेर-बंगाल टाइगर के मिनिएचर लगे; कीमत ₹12.5 करोड़

लग्जरी वॉचमेकर जैकब एंड कंपनी ने अपनी नई वॉच ‘ओपेरा वनतारा ग्रीन कैमो’ लॉन्च की है। यह घड़ी गुजरात में अनंत अंबानी के वाइल्डलाइफ रेस्क्यू और कंजर्वेशन प्रोजेक्ट वनतारा को ट्रिब्यूट है।

घड़ी के डायल पर अनंत अंबानी की छोटी मिनिएचर लगी है, जिसके साथ शेर और बंगाल टाइगर की सूक्ष्म आकृतियां लगाई गई हैं। घड़ी में ग्रीन कैमो मोटिफ के साथ 21.98 कैरेट के 397 कीमती स्टोन्स लगे हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. सिल्वर-ETF में 24% तक गिरावट, लेकिन चांदी सिर्फ 4% गिरी: बजट से पहले बढ़ी सट्टेबाजी बनी वजह; जानें अब निवेश करना कितना सही

भारतीय शेयर बाजार में 22 जनवरी को सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETFs) में अचानक भारी बिकवाली देखने को मिली। टाटा सिल्वर ईटीएफ (Tata Silver ETF) जैसे फंड्स करीब 24 प्रतिशत तक टूट गए, जबकि इसी दौरान मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के भाव में केवल 4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल है कि जब चांदी की असली कीमत केवल 4% गिरी, तो उसे ट्रैक करने वाले ETF 24% कैसे गिर गए? एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह गिरावट चांदी के कमजोर होने की वजह से नहीं, बल्कि बजट से पहले भारतीय बाजार में स्पेकुलेटिव प्रीमियम अनवाइंडिंग के कारण हुई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. फोनपे ने अपडेटेड DRHP फाइल किया: ₹12,000 करोड़ के IPO को सेबी की मंजूरी; वॉलमार्ट 9% हिस्सेदारी बेचेगी, माइक्रोसॉफ्ट एग्जिट होगी

भारत की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट कंपनी फोनपे ने अपने IPO के लिए नए डॉक्यूमेंट्स यानी अपडेटेड DRHP (UDRHP) फाइल किया है। मार्केट रेगुलेटर सेबी ने कंपनी को बाजार में लिस्ट होने की मंजूरी भी दे दी है।

यह IPO पूरी तरह से ‘ऑफर फॉर सेल’ (OFS) होगा, यानी कंपनी कोई नए शेयर जारी नहीं करेगी। बल्कि इसके पुराने निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। कंपनी की इस IPO के जरिए करीब 12,000 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

6. महिंद्रा थार ₹20,000 तक महंगी हुई: बेस मॉडल ₹9.99 लाख में मिलेगा; पेट्रोल और डीजल के 2WD-4WD वैरिएंट्स के दाम बढ़े

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी सबसे पॉपुलर एसयूवी थार की कीमत ₹20,000 तक बढ़ा दी है। हालांकि, इसके एंट्री लेवल यानी बेस वैरिएंट (AXT डीजल 2WD) की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है और यह अब भी ₹9.99 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर अवेलेबल है। बढ़ी हुई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

इस बदलाव के बाद, थार के टॉप-स्पेसिफिकेशन वाले मॉडल (LXT डीजल 4WD AT) की कीमत ₹17.19 लाख तक पहुंच गई है। वहीं, पेट्रोल 2WD ऑटोमैटिक वैरिएंट अब ₹14.19 लाख का हो गया है। थार मुख्य रूप से दो ट्रिम्स- AXT और LXT में आती है, जिसमें 2-व्हील ड्राइव (2WD) और 4-व्हील ड्राइव (4WD) के ऑप्शन मिलते हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!