Inspection of 20 pharmaceutical units in Himachal | हिमाचल में 20 दवा कंपनियों पर रेड, 4 में गड़बड़ी: प्रतिबंधित गोलियों के निर्माण की सूचना, पांच को निरीक्षण का नोटिस – Shimla News

Inspection of 20 pharmaceutical units in Himachal | हिमाचल में 20 दवा कंपनियों पर रेड, 4 में गड़बड़ी: प्रतिबंधित गोलियों के निर्माण की सूचना, पांच को निरीक्षण का नोटिस – Shimla News


हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सख्त निर्देश के बाद राज्यव्यापी नशे के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। हिमाचल प्रदेश पुलिस और राज्य औषधि विभाग ने मंगलवार को (आज) एक संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान प्रदेश भर में कुल 20 दवा निर्माण इका

.

पुलिस को बंद इकाइयों में अवैध तरीके से निर्माण करने, प्रतिबंधित व नशे में उपयोग होने वाली दवाएं का निर्माण किया जा रहा है। इसके चलते डीजीपी अशोक तिवारी के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है।

कहां हुआ निरीक्षण और कहां मिली अनियमितता

हिमाचल प्रदेश पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के छह जिलों ऊना, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर, नूरपुर (पुलिस जिला) और बद्दी (पुलिस जिला) में स्थित 20 दवा निर्माण इकाइयों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इसमें ऊना में 2, बिलासपुर में 2, सोलन में 4, सिरमौर में 1, पुलिस जिला नूरपुर में 1 और पुलिस जिला बद्दी की 10 कंपनियां शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, अन्य पांच इकाइयों को निरीक्षण नोटिस जारी किए गए हैं।

जारी नोटिस

बंद इकाइयों पर चल रहा निरीक्षण अभियान

जानकारी के अनुसार अभियान बंद, स्थायी/अस्थायी रूप से निलंबित और समर्पित लाइसेंस वाली दवा निर्माण इकाइयों पर केंद्रित था। इसका मुख्य उद्देश्य प्रतिबंधित और नकली दवाओं के अवैध निर्माण व तस्करी पर रोक लगाना था। निरीक्षण के दौरान इकाइयों के लाइसेंस की पुष्टि, दस्तावेजों की जांच, स्टॉक ऑडिट और भौतिक निरीक्षण किया गया। कई इकाइयों के गोदामों व निर्माण क्षेत्रों की तलाशी भी ली गई।

चोरी छिपे दवा बनाने की मिली थी सूचना

सरकार व सुरक्षा एजेंसियों को सूचनाएं मिली थीं कि कुछ बंद या निलंबित इकाइयों का उपयोग चोरी-छिपे नकली दवाएं, फेक ब्रांडेड दवाएं और मनो-संवेदी पदार्थों के निर्माण के लिए किया जा रहा है। इसी जानकारी के आधार पर यह व्यापक कार्रवाई की गई। हिमाचल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वह नशे और अवैध दवाओं के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर काम कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!