Itel A100 Launch India | Military-Grade Body & 100-Day Free Screen Replacement
- Hindi News
- Tech auto
- Itel A100 Launch India | Military Grade Body & 100 Day Free Screen Replacement
नई दिल्ली8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
टेक कंपनी आईटेल ने आज 9 फरवरी को भारत में अपना नया स्मार्टफोन आईटेल A100 लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन को मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन बॉडी और 6.6 इंच डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है।
खास बात ये है कि कंपनी फोन के साथ 100 दिन तक फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट वॉरंटी भी दे रही है।
फोन को दो स्टोरेज वैरिएंट में उतारा गया है। इसमें 3GB रैम वैरियंट की कीमत 6,799 रुपए और 4GB रैम ऑप्शन की कीमत 7,499 रुपए रखी गई है। यह स्मार्टफोन भारतभर में रिटेल स्टोर्स पर आज से अवेलेबेल है।
डिजाइन और बिल्ड: स्लिम बॉडी और प्रीमियम फिनिश
फोन को पॉलीकार्बोनेट मटेरियल से बनाया गया है और ये मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन (MIL-STD-810H) के साथ आया है, यानी रोजमर्रा के यूसेज में फोन काफी मजबूत है। फोन सिर्फ 8.49mm पतला है, जिससे यह हाथ में पकड़ने पर काफी स्लिम और प्रीमियम फील देता है।
पीछे की तरफ स्टाइलिश टेक्स्चर दिया गया है। यहां कैमरा मॉड्यूल और फिंगरप्रिंट सेंसर की पोजीशन काफी क्लीन रखी गई है। आईटेल A100 में सिल्क ग्रीन, प्योर ब्लैक और टाइटेनियम गोल्ड जैसे तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे।
फोन के दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स दिए गए हैं। नीचे की तरफ चार्जिंग पोर्ट और स्पीकर ग्रिल मौजूद है। इसमें IR ब्लास्टर भी दिया गया है, जिससे आप टीवी और AC को रिमोट की तरह कंट्रोल कर सकते हैं।
डिस्प्ले: 90Hz रिफ्रेश रेट और डायनामिक बार
फोन में 6.6-इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है। बजट फोन होने के बावजूद इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग स्मूद रहती है। स्क्रीन पर वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन दिया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा मौजूद है। इसमें एपल के आईफोन में मिलने वाले डायनामिक आइलैंड जैसा ‘डायनामिक बार’ फीचर भी है, जो बैटरी स्टेटस और नोटिफिकेशन की जानकारी स्क्रीन के ऊपरी हिस्से में दिखाता है।
स्पेसिफिकेशन्स: एंड्रॉइड 15 और वर्चुअल रैम
परफॉरमेंस: इसमें ऑक्टा-कोर यूनिसोक T7100 प्रोसेसर दिया गया है। यह प्रोसेसर डेली टास्क जैसे सोशल मीडिया ब्राउजिंग और वीडियो कॉलिंग के लिए बेहतर है।
सॉफ्टवेयर: यह फोन एंड्रॉएड 15 पर बेस्ड गो एडिशन पर चलता है, जो कम रैम वाले फोंस के लिए ऑप्टिमाइज्ड है।
मेमोरी: फोन में वर्चुअल रैम की सुविधा भी है। 4GB वाले मॉडल में 8GB वर्चुअल रैम जोड़कर इसे 12GB तक बढ़ाया जा सकता है। दोनों वैरिएंट में 64GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
खास फीचर: इसमें ‘अल्ट्रालिंक’ फीचर दिया गया है, जो कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों में भी कनेक्टिविटी को बेहतर बनाए रखने का दावा करता है।
8MP कैमरा और 5000mAh बैटरी
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 8MP का AI रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 5MP का कैमरा मौजूद है।
पावरबैकअप: फोन में 5000mAh की बैटरी है। इसके साथ बॉक्स में 10W का चार्जर मिलता है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज पर फोन पूरे दिन आसानी से चल सकता है।
सिक्योरिटी: फोन की सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

