Jaipur Civic Issues | Bhaskar Samadhan Relief & Waiting

Jaipur Civic Issues | Bhaskar Samadhan Relief & Waiting


जयपुर शहर में रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी सिविक समस्याएं एक बार फिर सामने आई हैं। कहीं सार्वजनिक उद्यान बदहाली का शिकार हैं, तो कहीं सड़कों पर बहता सीवर, कचरे के ढेर और बेसहारा पशु लोगों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बन रहे हैं। इन मुद्दों को शहरवास

.

कचरे और असामाजिक तत्वों से बिगड़ा पार्क का माहौल सुभाष नगर निवासी अजय ने भास्कर समाधान पर लिखा कि महावीर उद्यान में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। पानी की व्यवस्था न होने से पेड़-पौधे सूखते जा रहे हैं। रात के समय पार्क में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है, जिससे स्थानीय लोगों और बच्चों के लिए माहौल असुरक्षित हो गया है।

20-25 दिन से सड़क पर बह रहा सीवर, कार्रवाई नहीं वार्ड नंबर 148 में गुर्जर हॉस्टल, मोती डूंगरी के पास रहने वाले राकेश सिंह ने बताया कि पिछले 20-25 दिनों से सीवर का पानी सड़क पर बह रहा है। इससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। कई बार शिकायत के बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

बड़मोहनपुरा में बेसहारा पशु बने परेशानी का कारण बड़मोहनपुरा निवासी दीपक हिरवानी ने क्षेत्र में बड़ी संख्या में घूम रहे बेसहारा पशुओं की समस्या उठाई है। कई लोग अपने पालतू पशुओं को सड़क पर छोड़ देते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि नगर निगम जल्द इस पर कार्रवाई करे।

खाली प्लॉट बना “कचरा घर” गलता गेट स्थित लाल डूंगरी से सुनील अग्रवाल ने बताया कि कॉलोनी के एक खाली प्लॉट की दीवार टूटी हुई है, जिससे लोग वहां कचरा डालने लगे हैं। इससे गली की साफ-सफाई और सुंदरता दोनों प्रभावित हो रही हैं।

भास्कर समाधान से तुरंत राहत के उदाहरण भी शास्त्री नगर के तुलसी नगर कॉलोनी में गली नंबर-8 की स्ट्रीट लाइट लंबे समय से खराब थी। स्थानीय निवासी गिरिराज प्रसाद शर्मा की शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होते ही प्रशासन हरकत में आया और मौके पर ही लाइट दुरुस्त कर दी गई, जिससे क्षेत्र में फिर से रोशनी लौट आई।

गंदगी की शिकायत पर हटा कचरा इसी तरह सुभाष चौक क्षेत्र के मोतीकटिया बाजार में गंदगी की शिकायत मुहम्मद हनीफ ने दर्ज करवाई थी। शिकायत सामने आने के कुछ ही समय बाद सफाई टीम पहुंची और कचरा हटाकर इलाके को साफ किया गया, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली।

पब्लिक के स्टार बने सेनेटरी इंस्पेक्टर सतीश

मोतीकटिया बाजार में गंदगी की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करने वाले सेनेटरी इंस्पेक्टर सतीश को लोगों ने ‘पब्लिक के स्टार’ बताया। उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत सफाई करवाई, जिससे यह साफ हुआ कि शिकायत सामने आते ही अगर प्रशासन सक्रिय हो, तो समस्याओं का समाधान संभव है।

भास्कर समाधान सेगमेंट के जरिए उठ रही इन आवाजों ने एक बार फिर साबित किया है कि जनसमस्याओं को मंच मिलने पर न सिर्फ प्रशासन जवाबदेह बनता है, बल्कि कई मामलों में त्वरित राहत भी मिलती है।

पब्लिक को वॉयस दे रहा भास्कर समाधान

दैनिक भास्कर डिजिटल पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को वॉयस देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। लोगों के शानदार रेस्पोंस के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी व आसान बनाया गया है।

अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं

दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है उसे भी कॉल कर सकेंगे।

शहर में बदलाव का सकारात्मक प्रयास

इस सेगमेंट को शुरू करने के पीछे भास्कर एप की सोच है कि आमजन और अधिकारियों के बीच सेतु का काम कर सकें। शहर के हर इलाके से आमजन की समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचे ये संभव नहीं है। ऐसे में दैनिक भास्कर एप के जरिए हर व्यक्ति अपनी छोटी-बड़ी समस्याएं पोस्ट कर सकता है। एप के इस सेगमेंट के जरिए आपकी आवाज सीधे उस मंच तक पहुंचेगी, जहां से असर होता है।

भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए…

1.जयपुर में भास्कर समाधान सेगमेंट का दिखा असर:जनता की आवाज से साफ हो रही गंदगी, सीवर और टूटी सड़कों की रोजाना मिल रही शिकायतें

2.जयपुर में सीवर ओवरफ्लो, सड़कों पर कचरे के ढेर:भास्कर एप पर जनता की आवाज से समस्याएं हो रही सॉल्व, प्रशासन ले रहा एक्शन

3.जयपुर में बंद रोड लाइटें बनी बड़ी समस्या:भास्कर समाधान सेगमेंट में शहरवासी बता रहे आए दिन की परेशानी, पोस्ट करने के बाद मिल रही राहत

4.पिंकसिटी में झुके लाइट पोल, सडकों पर कीचड़ जमा:जनता की आवाज से ठीक हुई सोडाला की पाइपलाइन, अब सुचारु होगी जलापूर्ति

5.जयपुर में रोड बना कचरा घर,सड़क पर सीवर का पानी:गढ़ गणेश मंदिर पर हुई सफाई, भास्कर समाधान से अफसर बन रहे ‘पब्लिक के स्टार’

6.भास्कर समाधान’ सेगमेंट के जरिए समस्याएं बता रहे लोग:जयपुर में सड़क, रोडलाइट और सीवरेज की प्रोब्लम सबसे ज्यादा, रोजाना परेशान होते हैं शहर के लोग

7.भास्कर के नए सेगमेंट में उठीं सिविक समस्याएं:सड़क पर सीवरेज का पानी, डिवाइडर और स्ट्रीट लाइट नदारद, अव्यवस्थित पार्किंग से बढ़ी परेशानी

8.जयपुर में अपने इलाके की समस्याएं सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाएं:भास्कर एप पर लॉन्च हुआ नया सेगमेंट ‘भास्कर समाधान’, अब प्रमुखता से उठाई जाएंगी जनसमस्याएं

9.भास्कर एप पर जन समस्याओं के समाधान का सेगमेंट लॉन्च:जलदाय, यूडीएच और गृह राज्यमंत्री ने की शुरुआत; कहा- अधिकारी जिम्मेदार बनेंगे, सरकार और आमजन जुड़ेंगे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!