Jaipur hit-and-run: Nephew killed, aunt injured | जयपुर में हिट एंड रन-भतीजे की मौत, बुआ घायल: तेज रफ्तार थार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, देखें VIDEO – Jaipur News

Jaipur hit-and-run: Nephew killed, aunt injured | जयपुर में हिट एंड रन-भतीजे की मौत, बुआ घायल: तेज रफ्तार थार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, देखें VIDEO – Jaipur News


जयपुर में हिट एंड रन का केस सामने आया है। तेज रफ्तार थार ने एक के बाद कई गाड़ियों को टक्कर मारी। एक स्कूटी को भी पीछे टक्कर मारी, जिसमें युवक की मौत हो गई। वहीं उसकी बुआ घायल है। टक्कर मारने के बाद थार चालक भाग गया।

.

हादसा विधानसभा से महज कुछ दूरी पर मंगलवार रात का है। घटना स्थल से ज्योतिनगर थाना 700 मीटर दूर की है।

तेज रफ्तार थार को PHOTOS में देखिए-

तेज स्पीड में लाल रंग की थार दो बाइकों को साइड से टक्कर मारते हुए निकली।

थार के आगे से निकलती दो बाइक।

थार ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मारा, जिस पर बुआ-भतीजे सवार थे।

स्कूटी पर जा रहे थे बुआ-भतीजे युवक की पहचान केशव के रूप में हुई है। वह अपनी बुआ के साथ स्कूटी पर सवार था। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर गए। बुआ के पैर में गंभीर चोट आई हैं। वो एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती है।

सीसीटीवी में लाल रंग की थार आई नजर हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में लाल रंग की थार दो बाइकों को साइड से टक्कर मारते हुए निकलती है। इसके बाद स्कूटी को पीछे से टक्कर मारती है। पुलिस थार के नंबरों के आधार पर चालक का पता लगा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!