Jamshedpur Boy Ankush Kalindi Drowns; Body Recovered by NDRF
जमशेदपुर के डोंगा घाट से घटना के 48 घंटे बाद बुधवार को 11 वर्षीय बालक अंकुश कालिंदी का शव बरामद किया गया। अंकुश 26 जनवरी को पानी में डूब गया था। बुधवार को NDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद किया।
.
यह घटना जमशेदपुर के बरिडीह क्षेत्र स्थित बजरंग चौक के डोंगा घाट में 26 जनवरी को दोपहर करीब 2 बजे हुई थी। बिरसानगर निवासी अंकुश कालिंदी पानी में डूब गया था। घटना की सूचना तत्काल सिदगोड़ा थाना और स्थानीय प्रशासन को दी गई थी।
बुधवार को NDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद किया।
देरी से स्थानीय निवासियों में आक्रोश बढ़ा सूचना के बावजूद, समय पर प्रभावी खोज-बचाव अभियान शुरू नहीं हो सका। स्थानीय लोगों और परिजनों ने लगातार गोताखोरों और आधुनिक उपकरणों के साथ सर्च ऑपरेशन की मांग की, लेकिन NDRF की टीम को घटनास्थल पर पहुंचने में लगभग 48 घंटे का समय लग गया। इस देरी से स्थानीय निवासियों में आक्रोश बढ़ गया।
परिजन लगातार प्रशासन से मदद की गुहार लगाते रहे। आखिरकार, विधायक पूर्णिमा दास के हस्तक्षेप के बाद NDRF की टीम जमशेदपुर पहुंची। इसके बाद सर्च ऑपरेशन तेज किया गया और डोंगा घाट क्षेत्र से बालक अंकुश कालिंदी का शव बरामद कर लिया गया।

