JCB demolishes encroachment at Hospital Square in AshokNagar | अशोकनगर में अस्पताल चौराहे पर जेसीबी से अतिक्रमण ध्वस्त: ईसागढ़ रोड तक पक्के कब्जे हटे, जाम और एम्बुलेंस फंसने से मिलेगी राहत – Ashoknagar News
अशोकनगर के सबसे व्यस्त अस्पताल चौराहे पर मंगलवार को नगरपालिका ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से दुकानों के बाहर वर्षों से जमे पक्के अतिक्रमण को हटाया। यह कार्रवाई अस्पताल के सामने से ईसागढ़ रोड तक की गई।
.
दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर बनाए गए टीन शेड, सीसी निर्माण और अन्य अवैध कब्जों को हटाया गया। कई दुकानदारों ने कार्रवाई शुरू होने से पहले ही अपना सामान हटा लिया था, जबकि कुछ के पक्के सीसी निर्माण और पत्थरों के अतिक्रमण को तोड़ दिया गया।
निर्माण और पत्थरों के अतिक्रमण को तोड़ा यह चौराहा शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले स्थानों में से एक है, जहां दिनभर लोगों का आवागमन रहता है। अस्पताल आने-जाने वाले वाहनों के कारण यहां अक्सर जाम लग जाता था, जिससे कई बार एम्बुलेंस भी फंस जाती थीं। अतिक्रमण हटने से अब यातायात सुगम होने की उम्मीद है।
इस कार्रवाई के दौरान कलेक्टर आदित्य सिंह भी मौके पर पहुंचे थे यहां पर उन्होंने निरीक्षण किया था। सड़क के दोनों ओर से अतिरिक्त हटाया गया है। शाम के समय तक चौराहे से लेकर महात्मा बाड़ा तक अतिक्रमण हटा दिया गया
चूने से जगह चिह्नित की गई थी अतिक्रमण हटाने से पहले चूने से जगह चिह्नित की गई थी। कार्रवाई के दौरान तोड़े गए मलबे को तत्काल हटवाया गया। अशोकनगर शहर में अस्पताल चौराहे पर इतने बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाने की यह पहली कार्रवाई बताई जा रही है।
इस कार्रवाई के दौरान एसडीएम शुभ्रता त्रिपाठी, तहसीलदार भारतेंदु यादव, नगर पालिका सीएमओ विनोद उन्नीतान, एसडीओपी विवेक शर्मा, कोतवाली थाना प्रभारी रवि प्रताप चौहान और यातायात थाना प्रभारी स्नेहा ठाकुर सहित पुलिस एवं प्रशासनिक टीम मौजूद रही।

