Kaithal: Rajkumar Saini Slams Congress, Says Supported CM Nayab Saini | Haryana News | कैथल में पूर्व सांसद का कांग्रेस पर हमला: राजकुमार सैनी बोले- समझौता करते तो प्रदेश में सरकार बनती, सीएम को खुद दिलाई वोट – Kaithal News

Kaithal: Rajkumar Saini Slams Congress, Says Supported CM Nayab Saini | Haryana News | कैथल में पूर्व सांसद का कांग्रेस पर हमला: राजकुमार सैनी बोले- समझौता करते तो प्रदेश में सरकार बनती, सीएम को खुद दिलाई वोट – Kaithal News


कैथल रेस्ट हाऊस में बयान जारी करते लोसुपा सुप्रीमो राजकुमार सैनी

कैथल में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो एवं कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने कांग्रेस और भाजपा पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की हार का कारण उनके प्रस्ताव की अनदेखी करना रहा।

.

उन्होंने कांग्रेस हाईकमान से लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के साथ समझौता करके प्रदेश में कुछ सीटें देने की मांग की थी, लेकिन कांग्रेस ने उनकी बात नहीं मानी और हार का मुंह देखना पड़ा। हार पाकर क्या कांग्रेस ने अपनी झोली भर ली‌?

कहा- सीएम को वोट डलवाकर भाईचारा निभाया

ऐसे में उन्होंने अपने समर्थकों की पूरी वोट भाजपा को डलवाई। तब जाकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद आगे आकर पार्टी की वोट भाजपा के सीएम नायब सैनी को डलवाई। ऐसा करके उन्होंने ओबीसी समाज का भाईचारा निभाया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते राजकुमार सैनी

राजकुमार सैनी कैथल के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में कार्यकर्ता से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने वहां से जारी एक वीडियो में कहा कि पहले हरियाणा में बैकवर्ड क्लास को राजनीति में बड़ा स्थान नहीं मिला था, लेकिन अब मौका मिला है तो वे इसमें अडंगा नहीं पाना चाहते। वे शुरू से ही जातिगत जनगणना के समर्थन में थे। अब भाजपा सरकार की ओर से इस पर विचार किया जा रहा है। वे कुछ समय इंतजार करेंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वे अपनी रणनीति बनाएंगे।

बोले- प्रदेश सरकार में पीछे बैठे लोग खा रहे मलाई

उन्होंने यह भी कहा कि, सीएम नायब सैनी को सरकार ने केवल आगे किया है, लेकिन प्रदेश कोई ओर चला रहा है ताकि आरोप लगें तो सीएम पर लगें और मलाई पीछे बैठे लोग खाते रहें। यह एक बड़ी विडंबना है। यह सेटिंग की राजनीति ज्यादा नहीं चलने वाली।

उन्होंने कहा कि सरकारें देश की मजबूती की बात करती हैं, लेकिन देश तभी मजबूत होगा, जब यहां काम करने वाले लोगों के हाथ मजबूत होंगे। हमारे देश में तो केवल धर्म के नाम पर राजनीति की जा रही है। कांग्रेस के नेताओं को वहम था कि वे बड़े नेता हैं, इसी कारण उनके सत्ता में आने के सपने धरे धराए रह गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!