Kangra Valley Carnival Kicks Off in Dharamshala with Grand Procession | Himachal Tourism | कांगड़ा वैली कार्निवाल- डिप्टी सीएम ने किया शुभारंभ: धर्मशाला में 31 दिसंबर तक चलेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं – Dharamshala News
कार्यक्रम की प्रस्तुति देने की तैयारी में स्थानीय महिला व पुरुष कलाकार
कांगड़ा वैली कार्निवाल का शुभारंभ 24 दिसंबर को धर्मशाला में एक भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस कार्निवाल का मुख्य उद्देश्य कांगड़ा जिले की समृद्ध सां
.
कार्निवाल के पहले दिन दोपहर 3 बजे हनुमान मंदिर, कचहरी अड्डा में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद पुलिस ग्राउंड, धर्मशाला तक एक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें प्रदेश और अन्य राज्यों के सांस्कृतिक दलों के साथ बड़ी संख्या में धर्मशाला के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्निवाल में प्रस्तुति देने की तैयारी करती महिलाएं और प्रस्तुति देते कालाकार
जानिए…. क्या-क्या होगा कार्निवाल में
- संगीत संध्या में नामी कलाकारों की प्रस्तुति: कार्निवाल के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों, संगीत संध्याओं, हास्य प्रस्तुतियों, पारंपरिक लोक नृत्यों और बैंड प्रस्तुतियों सहित कई आकर्षक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। पहले दिन एनजेडसीसी नृत्य प्रस्तुति, रुद्र बैंड, फिरदौस बैंड और प्रसिद्ध हास्य कलाकार भावना पठानिया की विशेष प्रस्तुति होगी
- खेल व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं: मैराथन, फुटबॉल प्रतियोगिता, लिटरेचर फेस्ट, साइकिल राइड, मिस एंड मिसेज प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। धर्मशाला के प्रमुख स्थलों पर पुलिस और होमगार्ड बैंड भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। सांस्कृतिक संध्याओं में नामी कलाकार अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे
PHOTOS
कार्निवाल में भारतीय वाद्य यंत्रों से प्रस्तुति देते स्थानीय कलाकार
हिमाचली परिधान में कलाकार
हिमाचली नृत्य की तैयारी करतीं लड़कियां
अपनी प्रस्तुति देने के तैयारी में स्थानीय महिला कलाकार
प्रस्तुति देने के तैयारी में स्थानीय महिला और पुरुष कलाकार
कार्यक्रम में अपने कार्यक्रम के लिए तैयार महिला कलाकार
ढोल के साथ और स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ प्रस्तुति को तैयार कलाकार
जानिए — कार्निवाल के उद्देश्य के बारे में
- स्थानीय कलाकारों को मंच देना: उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कार्निवाल 24 से 31 दिसंबर 2025 तक पुलिस ग्राउंड, धर्मशाला में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन जिले की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, लोक कलाओं, पर्यटन और स्थानीय प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
- हस्त शिल्प को प्रमोट करने की तैयारी: कार्निवाल का मुख्य उद्देश्य स्थानीय कलाकारों, स्वयं सहायता समूहों, हस्तशिल्पियों और उद्यमियों को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है। यह आयोजन पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में भी सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने जिलेवासियों, पर्यटकों और कला-संस्कृति प्रेमियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्निवाल में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाएं।

