Karnal Gurukul Case: Teacher Arrested for Molesting Student, Court Hearing Today | करनाल गुरूकुल में शिष्य के साथ कुकुर्म का मामला: ​​​​​​​बच्चा बोला मां जल्दी आ जाओ या मां जी को भेज दो, पुलिस आज आरोपी गुरू को करेगी कोर्ट में पेश – Karnal News

Karnal Gurukul Case: Teacher Arrested for Molesting Student, Court Hearing Today | करनाल गुरूकुल में शिष्य के साथ कुकुर्म का मामला: ​​​​​​​बच्चा बोला मां जल्दी आ जाओ या मां जी को भेज दो, पुलिस आज आरोपी गुरू को करेगी कोर्ट में पेश – Karnal News


आरोपी गुरु को हिरासत में लेती पुलिसा।

करनाल के निसिंग थाना क्षेत्र में गुरूकुल के छात्र के साथ कुकुर्म के आरोपी आचार्य को पुलिस आज कोर्ट में पेश करेगी। आरोपी को कोर्ट जेल भेजेगी या फिर पुलिस रिमांड पर लेगी, यह खुलासा आरोपित की पेशी की बाद ही हो पाएगा, लेकिन कुकर्म की इस घटना ने गुरूकुलों

.

साथ ही उसने धमकी भी दी कि वह किसी को भी इसके बारे में न बताए, लेकिन बच्चे ने अपने साथ हुए कुकृत्य की बात अपनी मां को फोन पर बता दी। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी और पुलिस गुरूकुल में पहुंच गई। पुलिस की माने तो मामले में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। साथ ही यह भी जानने का प्रयास किया जाएगा कि क्या गुरूकुल के आरोपी आचार्य ने पहले भी इस तरह का कृत्य किसी बच्चे के साथ किया है या नहीं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

मामले की जानकारी देते निसिंग थाना एसएचओ श्री भगवान।

अब सिलसिलेवार ढंग से समझिये क्या है पूरा मामला…

बेटा बोला-मां जल्दी आ जाओ, मेरे साथ गलत काम हुआ है

पीड़ित छात्र इंद्री के वार्ड-1 का रहने वाला है,लेकिन निसिंग में सांभली के पास स्थित गुरूकुल में 7वीं कक्षा में पढ़ता है। छात्र की मां ने निसिंग पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 24 नवंबर को शाम करीब 4:15 बजे बेटे का फोन आया। फोन गुरुकुल में काम करने वाली महिला का था। बच्चा फूट-फूटकर रो रहा था और बार-बार कह रहा था, “मां, जल्दी आ जाओ या मां जी को भेज दो।” बार-बार पूछने पर बच्चे ने रुआंसे स्वर में बताया, “मेरे साथ गलत काम हुआ है, आप आ जाओ।”

मां के पैरों तले से खिसकी जमीन

छात्र की मां तुरंत गुरुकुल पहुंची। वहां बेटे ने जो बताया, उससे मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्चे ने बताया कि 23 नवंबर (रविवार) को दोपहर करीब 2 से 2:30 बजे के बीच आचार्य ने उसे अपने कमरे में बुलाया। फिर बाथरूम में ले जाकर अंदर से कुंडी लगा दी। वहां कपड़े उतारकर उसके साथ गलत काम किया और धमकी दी कि किसी को बताएगा तो जान से मार देगा। डर के मारे बच्चा एक दिन तक चुप रहा, लेकिन अगले दिन हिम्मत करके उसने खाना बनाने वाली महिला से फोन मांगा और मां को सारी बात बता दी।

आरोपी को हिरासत में लेती पुलिस।

किराये की बिल्डिंग में चलता है गुरुकुल, सुविधाओं का भी टोटा

गुरूकुल पहुंची पुलिस ने पूछताछ की तो गुरूकुल की परतें भी खुलकर सामने आने लगी। यहां केवल 25 बच्चे की पढ़ते है। यह गुरुकुल करीब एक साल पहले यह लाडवा क्षेत्र में चलता था, वहां किसी वजह से बंद हो गया और फिर सांभली रोड पर एक पुरानी बंद पड़ी पॉलिटेक्निक की बिल्डिंग किराए पर लेकर दोबारा खोल दिया गया। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि पूरे गुरुकुल में एक हफ्ते से बिजली नहीं थी। सामने वाली राइस मिल से कनेक्शन लेकर किसी तरह काम चल रहा था, लेकिन वह भी बंद हो गया। बच्चे और दोनों टीचर अंधेरे में ही बैठे थे। गुरुकुल में बच्चों को फोन करने की कोई व्यवस्था नहीं थी। हफ्ते में सिर्फ दो बार टीचर अपनी मर्जी से बच्चों को घर फोन करवाते थे।

यूपी की एक महिला चलाती है गुरूकुल

गुरुकुल को उत्तर प्रदेश की एक महिला चलाती है, जो पिछले दो-तीन दिन से यूपी गई हुई है। उससे संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। महिला के लौटने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि गुरुकुल मान्यता प्राप्त है या नहीं। फिलहाल गुरुकुल में सिर्फ दो टीचर ही रात में बच्चों को संभाल रहे थे।

आरोपी गिरफ्तार, आज करेंगे कोर्ट में पेश

निसिंग थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्री भगवान ने बताया कि अारोपी आचार्य आदित्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पर पोक्सो-6 एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। जिसको बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट न्यायिक हिरासत में भेजती है या फिर रिमांड पर वह कोर्ट में आरोपी को पेश करने के बाद ही कंफर्म होगा। मामले की गहनता से जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!