Khilchipur Land Dispute Resolved After SDOP Warning

Khilchipur Land Dispute Resolved After SDOP Warning



राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना परिसर में रविवार को आयोजित शिकायत समाधान शिविर में जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में बहस बढ़ने लगी। इस दौरान एसडीओपी धर्मवीर नागर ने सख्त लहजे में कहा, “ज्यादा पहलवानी मत दिखाओ, तुमसे बड़े पहलवान यहां बैठे हैं।” इसके बा

.

सुबह करीब 11 बजे मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर शिविर की शुरुआत की गई। थाना परिसर के सामने टेंट लगाकर क्षेत्र के आवेदक और अनावेदक पक्षों को बुलाया गया था। शिविर में प्रभारी तहसीलदार आर.पी. सिंह, एसडीओपी धर्मवीर नागर, थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती की मौजूदगी में लोगों की शिकायतों की सुनवाई की गई। क्षेत्र की चार बीट के प्रभारियों ने पहले से प्राप्त प्रकरणों में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर चर्चा कराई।

पंचनामे तैयार कर विवादों का निराकरण शिविर के दौरान कई छोटे-बड़े मामलों में समझाइश के बाद सहमति बनी और मौके पर ही उनके पंचनामे तैयार कर विवादों का निराकरण किया गया।

इसी दौरान गादियामेर गांव के एक ही परिवार के बनेसिंह सौंधिया और कृष्णपाल सौंधिया के बीच वर्ष 2022 से चला आ रहा जमीन विवाद भी सुनवाई के लिए सामने आया। चर्चा के दौरान दोनों पक्षों के बीच अचानक कहासुनी शुरू हो गई और माहौल गरमाने लगा।

स्थिति को देखते हुए एसडीओपी धर्मवीर नागर ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को सख्त शब्दों में समझाया और कहा कि “ज्यादा पहलवानी मत दिखाओ, तुमसे बड़े पहलवान यहां बैठे हैं। बहस से नहीं, शांति से बात करने से ही समाधान निकलेगा।” इसके बाद थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती ने भी दोनों पक्षों को समझाइश देते हुए शांतिपूर्वक बैठकर बातचीत करने को कहा।

दोनों पक्षों को बैठाकर बातचीत कराई SDOP और TI की समझाइश के बाद माहौल शांत हुआ। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को बैठाकर बातचीत कराई, जिसके बाद कुछ ही देर में दोनों पक्ष समझौते के लिए तैयार हो गए और करीब चार साल से चला आ रहा जमीन विवाद समाप्त हो गया।

गादियामेर के मनोहर चौहान ने बताया कि शिकायत समाधान शिविर में पुलिस की पहल से उनका पुराना विवाद सुलझ गया है और अब दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बन गई है। उन्होंने कहा कि अब आगे किसी तरह का विवाद नहीं होगा।

शिविर के दौरान पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी भी करीब दस मिनट के लिए पहुंचे। उन्होंने आवेदकों और अनावेदकों से चर्चा कर प्रकरणों की जानकारी ली और अधिकारियों को विवादों का जल्द समाधान कराने के निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसे शिकायत समाधान शिविरों का उद्देश्य छोटे-मोटे विवादों को आपसी समझाइश से सुलझाना है, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से थाने और अदालत के चक्कर न लगाने पड़ें और क्षेत्र में आपसी सौहार्द बना रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!