Kurukshetra Cyber fraud 73 lakh |Kurukshetra news update | कुरुक्षेत्र में 73 लाख की साइबर ठगी: 5 हजार का प्रॉफिट देकर इन्वेस्ट करवाए, दोस्ती कर लगवाए पैसे, मुनाफा होने पर मांगा 80 लाख का टैक्स – Kurukshetra News

Kurukshetra Cyber fraud 73 lakh |Kurukshetra news update | कुरुक्षेत्र में 73 लाख की साइबर ठगी: 5 हजार का प्रॉफिट देकर इन्वेस्ट करवाए, दोस्ती कर लगवाए पैसे, मुनाफा होने पर मांगा 80 लाख का टैक्स – Kurukshetra News


कुरुक्षेत्र के लाडवा में सोशल मीडिया पर शुरू हुई लड़की से दोस्ती युवक को महंगी पड़ गई। उसकी बातों आकर शिकायतकर्ता ने ट्रेडिंग ऐप में पैसा इन्वेस्ट कर दिया, जिसमें उसके साथ 73 लाख 70 हजार रुपए का साइबर फ्रॉड हो गया।

.

लाडवा के राहुल कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि सितंबर में फेसबुक पर काव्या राय की प्रोफाइल से उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसकी मैसेंजर पर बातचीत शुरू हुई और फिर वॉट्सऐप पर बातचीत करने लगे।

ट्रेडिंग ऐप में लगवाए पैसे

इस लड़की ने उसे NASDAQ ट्रेडिंग ऐप के बारे में बताया और इस ऐप मे जरिए ट्रेडिंग में डॉलर में पैसे इन्वेस्ट करके अच्छा मुनाफा मिलेगा। 15-20 दिन तक लड़की उसे जानकारी देती रही और उसके बाद उसने ऐप डाउनलोड करवा कर उसका अकाउंट बनाया।

50 हजार रुपए लगवाए

27 सितंबर को उसने 50 हजार रुपए ट्रेडिंग ऐप में लगवा दिए। इसमें उसे ऐप पर 5 हजार रुपए का कथित प्रॉफिट दिखाया गया, ताकि उसे विश्वास हो जाए और वह आगे ज्यादा पैसे लगा सके। उसके साथ हुआ भी बिल्कुल वैसे ही। आरोपी उससे पैसे लगवाती रही।

73.70 लाख की साइबर ठगी की।

कई बार में इन्वेस्ट करवाए 73 लाख

अक्टूबर में आरोपी उससे 4.50 लाख, 14 अक्टूबर को 2.70 लाख, 24 अक्टूबर को 6 लाख, 7 नवंबर को 14 लाख, उसकी दिन 15 लाख व 6 लाख रुपए उसके बताए खाते में डलवाए दिए। 17 नवंबर को 15 लाख और 20 नवंबर को 10 लाख रुपए ट्रांसफर हुए।

3 करोड़ का प्रॉफिट दिखाया

हर बार ट्रेडिंग में पैसा लगाने पर उसे ऐप में डॉलर के जरिए प्रॉफिट दिखाते गए। उसके कुल 73.70 लाख रुपए लगाने के बाद ऐप पर उसे करीब 3 करोड़ का प्रॉफिट दिखाया। उसने ऐप से पैसे निकालने की कोशिश की तो उससे 30 प्रतिशत टैक्स (80 लाख रुपए) जमा करने की शर्त रख दी।

ऐप और अकाउंट किया बंद

आरोपी ने उसे 2 दिसंबर तक टैक्स भरने का टाइम दिया। उसके 80 लाख रुपए नहीं देने पर उसका ऐप अकाउंट बंद कर दिया गया। इस ठगी के बाद उसने आरोपी काव्या से बात करने की कोशिश भी की, लेकिन उसका नंबर बंद आ रहा था।

पिता और पत्नी से लिया पैसा

उसने सारा पैसा अपने पिता और पत्नी के अकाउंट से निकाला था। फ्रॉड होने पर उसने पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने थाना साइबर में बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!