Kurukshetra Rajinikanth murdered car body thrown road | Kurukshetra News | कुरुक्षेत्र रजनीकांत हत्याकांड, कार में हत्या कर सड़क पर फेंका: हिसाब करने के बहाने लाए, रूस भेजने का झांसा देकर लोगों से की ठगी – Kurukshetra News

Kurukshetra Rajinikanth murdered car body thrown road | Kurukshetra News | कुरुक्षेत्र रजनीकांत हत्याकांड, कार में हत्या कर सड़क पर फेंका: हिसाब करने के बहाने लाए, रूस भेजने का झांसा देकर लोगों से की ठगी – Kurukshetra News


मोहाली के लालडू में किराए के कमरे पर रहता था तेलंगाना का रजनीकांत। फाइल फोटो

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में तेलंगाना से आए रजनीकांत हत्याकांड के आरोपियों का रिमांड खत्म होने पर पुलिस कल उनको कोर्ट में पेश करेगी। हालांकि अभी आरोपी हरमन सिंह और राम स्वरूप उर्फ हैप्पी निवासी चौड़ मस्तपुर (अंबाला) का तीसरा साथी रिंकू फरार चल रहा

.

15 दिसंबर को रूस से वापस आने के बाद रजनीकांत अपने घर से पंजाब आकर रहने लगा था। यहां रजनीकांत ने मोहाली के लालडू में कमरा किराए पर ले रखा था। रजनीकांत यहां पर लोगों ट्रैवल एजेंट का काम करने लगा था। इसी तरह उसने तेलंगाना में कई लोगों को ई-वीजा पर रूस भेजने के लिए पैसे ले रखे थे।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी हरमन और हैप्पी।

हिसाब के बहाने लेकर आए

हरमन भी रजनीकांत के साथ काम करता था। हरमन उसे बार-बार अपने पैसे के लिए टोकता था। हरमन को शक था कि रजनीकांत ने रूस में कई लोगों को काम दिलाकर पैसा कमाया है, लेकिन जानबूझकर उसके पैसे नहीं लौटा रहा है। इसलिए हिसाब-किताब करने के बहाने आरोपी उसे स्विफ्ट कार में लेकर आए थे।

पैसे को लेकर हुई कहासुनी

हरमन ने पहले ही अपने 2 साथी हैप्पी और रिंकू को अपने साथ कर लिया था। उनको समझाया था कि अगर पैसे नहीं मिले, तो रजनीकांत को रास्ते से हटा देंगे। पैसे को लेकर 5-6 जनवरी की रात को कार में ही हरमन और रजनीकांत की कहासुनी हो गई। रजनीकांत ने पैसे देने से मना कर दिया।

कार में हत्या कर शव फेंका

तब पिछली सीट पर बैठे रजनीकांत पर तीनों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गर्दन, चेहरे और कमर में चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी उसके शव को शाहाबाद-ठोल रोड पर मंदेड़ी गांव के पास फेंककर फरार हो गए।

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद-ठोल रोड पर मंदेड़ी गांव के पास मिला रजनीकांत का शव।

सड़क किनारे मिला शव

पुलिस के अनुसार, मंगलवार 6 जनवरी को थाना इस्माइलाबाद में मंदेडी के रहने वाले किसान कुलवंत सिंह ने शव मिलने की सूचना दी थी। उन्होंने बताया था- सुबह करीब साढ़े 10 बजे मैं मेन रोड ठोल से शाहाबाद के रास्ते से घास लेने जा रहा था। जब मैं मंदेडी के गुरुद्वारा से करीब 300 मीटर की दूरी पर पहुंचा तो मैंने व्यक्ति का शव पड़ा देखा।

तेजधार हथियार से वार के निशान

किसान ने बताया- शव को सड़क के किनारे फेंका गया था। उसकी आधी गर्दन किसी तेजधार हथियार से काटी गई थी और मुंह पर कट लगे हुए थे। कमर के पास 5-6 तेजधार हथियार के निशान थे। यह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर मौजूद रजनीकांत के चचेरे भाई के प्रवीन और मुदम सत्यम।

चाकू और गाड़ी बरामद

पुलिस ने शव की जांच के लिए फोरेंसिक टीम बुलाई। टीम ने मौके से सबूत जमा किए। इस दौरान शव की तलाशी ली गई तो उसकी जेब से रूस का टिकट मिला। उससे जानकारी निकालकर मृतक के परिजन को वारदात के बारे में सूचित किया गया।

रूस में हुई थी दोस्ती

हरमन और रजनीकांत की दोस्ती रूस में हुई थी। करीब 3 महीने तक दोनों रूस में ही रहे। रजनीकांत ने हरमन को ई-वीजा पर अपने पास रूस बुलाया था। 5 लाख रुपए में दोनों की बात तय हुई थी। लेकिन वहां काम नहीं मिला तो दोनों 15 दिसंबर को दोनों वापस इंडिया आ गए।

डॉलर, दरांत और कार बरामद- सुरेंद्र कुमार

सीआईए-1 के इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। उनके कब्जे से पुलिस ने 8-10 डॉलर, कजाकिस्तान की 5 हजार की करेंसी, वारदात में इस्तेमाल हथियार दरांत और कार को बरामद किया है। उन्होंने कहा कि तीसरा आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!