Lucknow Pensioner Robbed Rs 1.20 Lakh
लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े झपटमारी की वारदात सामने आई है। कुर्सी रोड स्थित मिश्रपुर शिवपुरी कॉलोनी में बाइक सवार बदमाशों ने बैंक से पेंशन निकालकर लौट रहे बुजुर्ग से रुपयों से भरा बैग छीन लिया। बैग में करीब 1.20 लाख रुपए थे। वारदात के ब
.
शिव पूरी कॉलोनी गुडंबा निवासी राम सागर यादव के बेटे राम मूरत यादव ने बताया उनके पिता सरकारी विभाग से रिटायर हैं। 11 मार्च को वह मोपेड से भूतनाथ मार्केट स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से पेंशन के 1.20 लाख रुपए निकालकर लौट रहे थे।
दोपहर में कॉलोनी पहुंचने पर वह एक जनरल मर्चेंट की दुकान पर सामान लेने के लिए रुके। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन लिया और तेज रफ्तार से भाग निकले। बुजुर्ग के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पीछा भी किया लेकिन कुछ दूरी पर बदमाश ओझल हो गए।
घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। अगले दिन परिजनों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया बदमाशों की तलाश में इलाके में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस शिवपुरी कॉलोनी और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

