Ludhiana Couple Steals iPhone 13 Mini; CCTV Footage Surfaces latest update

Ludhiana Couple Steals iPhone 13 Mini; CCTV Footage Surfaces latest update


मोबाइल उठा ते हुए सीसीटीवी में कैद

लुधियाना शहर के सबसे पुराने माता रानी चौक स्थित मोबाइल मार्केट में चोरी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ खरीदारी के बहाने आए एक प्रेमी जोड़े ने दुकानदार की आँखों में धूल झोंकते हुए कीमती आईफोन पर हाथ साफ कर दिया। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीस

.

ग्राहक बनकर आए और कर दिया कांड

दुकानदार सोनू ने जानकारी देते हुए बताया कि शाम के वक्त वह अपने साथी के साथ दुकान पर मौजूद था। तभी एक युवक और युवती फोन खरीदने के बहाने दुकान के अंदर दाखिल हुए। उन्होंने आते ही iPhone 13 Mini दिखाने की माँग की। जब सोनू ने उन्हें फोन दिखाया, तो वे उसे पसंद करने का नाटक करने लगे और फिर और विकल्प देखने के बहाने एंड्रॉयड फोन की माँग करने लगे।

दुकान में मोबाइल देखते हुए

सीसीटीवी में क्या नजर आया?

सीसीटीवी फुटेज में साफ़ दिख रहा है कि जोड़ा पहले दुकान के बाहर खड़ा होकर मोबाइल फोन देखता है और फिर अंदर आता है। जैसे ही दुकानदार दूसरे काउंटर की तरफ एंड्रॉयड फोन निकालने के लिए मुड़ता है, मौका पाकर युवक (पगड़ीधारी) काउंटर पर रखा आईफोन को फुर्ती से उठाकर अपनी जेब में डाल लेता है। जिस वक्त युवक चोरी कर रहा होता है, उसके साथ आई महिला दुकानदार को बातों में उलझाए रखती है ताकि उसका ध्यान भटक जाए। वह जानबूझकर पुराने (Used) फोन दिखाने की जिद करने लगती है। फोन जेब में डालने के बाद युवक अपनी साथी महिला को इशारा करता है और “बाद में आकर लेंगे” कहकर दोनों बड़े आराम से दुकान से बाहर निकल जाते हैं।

स्टॉक चेक किया तो उड़े होश

पीड़ित सोनू ने बताया कि उनके जाने के कुछ देर बाद जब वह काउंटर पर रखे फोन समेटने लगा, तो उसे एक फोन कम मिला। गिनती करने पर पता चला कि iPhone 13 Mini128 gb ब्ल्यू कलर (जिसकी बाजार कीमत लगभग 25,000 रुपये है) गायब था। तुरंत सीसीटीवी फुटेज चेक की गई, जिसमें जोड़े की यह करतूत साफ नजर आ गई।

पुलिस को दी सूचना:

दुकानदारों ने स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। मार्केट एसोसिएशन ने भी अन्य दुकानदारों को ऐसे संदिग्ध जोड़ों से सावधान रहने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!