Ludhiana Dry Fruits Fraud | Fake Payment Scam Caught on CCTV latest update
पेमेंट कर के स्क्रीन शॉट देखते हुए सीसीटीवी में कैद
लुधियाना में डिजिटल पेमेंट के नाम पर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला केसर गंज मंडी स्थित माधव राघव ड्राई फ्रूट एंड करियाना शॉप से सामने आया है। यहाँ एक शातिर ठग ने खुद को पुराना ग्राहक बताकर दुकानदार को भरोसे में लिया और करीब 850
.
बातों में उलझाया, पानी मांगा और कर दी ठगी
जानकारी देते दुकान मालिक ने बताया घटना 2 फरवरी दोपहर करीब 4 बजे की है। आरोपी एक पुरानी डिस्कवर बाइक पर सवार होकर दुकान पर पहुंचा। उसने खुद को पुराना ग्राहक बताया और दुकानदार से रेट कम करने को लेकर काफी देर तक बहस भी की ताकि किसी को शक न हो। शातिर ठग ने दुकान पर करीब 15 मिनट बिताए और इस दौरान नौकर से पानी मांगकर पिया।
पानी पिटे हुए सीसीटीवी में कैद
दिखाया फर्जी स्क्रीनशॉट,मालिक के चेक करने पर खुला राज
ठग ने दुकान से सामान पैक करवाया के लिए 2 किलो काजू ,2 किलो बादाम, 2 किलो पिस्ता ,2 किलो अंजीर कुल 8 किलो ड्राई फ्रूट्स जिसकी कुल 8500 रुपये का बिल बनने पर उसने दुकान के कर्मचारी को अपने मोबाइल पर सक्सेसफुल पेमेंट का फर्जी मैसेज/स्क्रीनशॉट दिखाया और सामान लेकर चलता बना।
जब दुकान के मालिक ने बाद में अपना बैंक अकाउंट चेक किया तो उसमें कोई राशि क्रेडिट नहीं हुई थी।
CCTV में कैद हुई करतूत
दुकानदार ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो आरोपी की सारी हरकतें साफ नजर आईं। फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी अकेला आया था और उसने बड़ी चालाकी से भुगतान करने का नाटक किया। पीड़ित दुकानदार ने इसकी सूचना थाना कोतवाली पुलिस को दे दी है।
दुकानदारों के लिए अलर्ट:
डिजिटल पेमेंट लेते समय सिर्फ स्क्रीनशॉट पर भरोसा न करें। अपने बैंक का मैसेज चेक करें या साउंड बॉक्स की आवाज आने के बाद ही ग्राहक को जाने दें।

