Mahashivratri 2026 LIVE Photos Update; Mahakaleshwar Mahakal Kashi Vishwanath

Mahashivratri 2026 LIVE Photos Update; Mahakaleshwar Mahakal Kashi Vishwanath


  • Hindi News
  • National
  • Mahashivratri 2026 LIVE Photos Update; Mahakaleshwar Mahakal Kashi Vishwanath | Somnath Gujarat Ujjain Shiv Baraat Videos

नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देशभर में आज महाशिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। 12 ज्योतिर्लिंग और शिव मंदिरों में आधी रात से ही दर्शन-पूजन करने के लिए भक्त पहुंच रहे हैं। महाकालेश्वर मंदिर में आज 10 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है।

महाकाल मंदिर के पट रात 2.30 बजे से खुले हैं। शाम 5 बजे तक करीब 4 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। 16 फरवरी को दोपहर 12 बजे साल में एक बार होने वाली भस्म आरती भी होगी।

महाकाल का दूल्हे के रूप में शृंगार करने के लिए 3 क्विंटल फूल मंगाए गए हैं। 100 किलो आंकड़े के फूल, सवा लाख बेल पत्र, 200 किलो देसी फूल से बना 11 फुट का सेहरा बनाया जाएगा।

मध्यप्रदेश के खंडवा में ओंकारेश्वर मंदिर को रात 3 बजे से दर्शन के लिए खोला गया है। यहां 24 घंटे तक लगातार दर्शन पूजन किया जाएगा।

एमपी के रतलाम में बने गढ़ कैलाश महादेव मंदिर में 11 लाख रुपए के नोटों से भगवान का शृंगार और सजावट की गई है। 10 के सिक्कों से तोरण बनाए गए हैं।

वहीं, काशी के विश्वनाथ मंदिर में रात 2:15 बजे मंगला आरती की गई। 3:30 बजे मंदिर दर्शन के लिए खुल गया। यहां रात से भक्तों की लंबी लाइन लगी है।

झारखंड के देवघर में बाबाधाम मंदिर में शनिवार को पंचशूलों की विशेष पूजा हुई। मंदिर के शिखरों पर पंचशूलों की पुनर्स्थापना के बाद बाबा बैद्यनाथ-माता पार्वती का गठबंधन हुआ।

प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की तस्वीरें…

महाशिवरात्रि के मौके पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई।

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान विशेश्वर की मंगला आरती की गई।

गुजरात के सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की गई।

कोयंबटूर में आदियोगी की मूर्ति को सजाया गया।

देशभर में महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में दर्शन-पूजन के बारे में जानने कि लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं….

अपडेट्स

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुजरात के वडोदरा में शिव बारात निकाली गई

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गुजरात-महाशिवरात्रि पर परशुराम महादेव मंदिर से अंबाजी तक शिव बारात निकाली गई

11:05 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

भोपाल में महाशिवरात्रि पर शिव बारात निकाली गई

10:44 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

रामेश्वरम के श्री अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की

10:06 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु- रामेश्वरम में रामनाथस्वामी मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

09:49 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: अजमेर के शिव मंदिर में बांटी 11 हजार लीटर ठंडाई

अजमेर में झरनेश्वर महादेव सेवा समिति की ओर से झरनेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को मंदिर में श्रद्धालु भोले का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक कर रहे हैं। यहां 11 हजार लीटर ठंडाई का प्रसाद वितरित किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

09:40 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश: कांगड़ा के बैजनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़, VIDEO

महाशिवरात्रि के लिए बैजनाथ मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। भक्त भगवान शिव और देवी पार्वती के मिलन का जश्न बहुत खुशी और उत्साह के साथ मना रहे हैं।

08:58 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

गुजरात: गिर में भगवान सोमनाथ में पालकी यात्रा की शुरू

08:42 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ओडिशा: भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर में भक्तों की भीड़, VIDEO

ओडिशा में भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर, कटक के धबलेश्वर मंदिर, ढेंकनाल के कपिलाश मंदिर, भद्रक के अखंडलमनी मंदिर, बालासोर के चंदनेश्वर, संबलपुर के हुमा मंदिर, पुरी के लोकनाथ मंदिर, गजपति के महेंद्रगिरी, बोलनगीर के हरिशंकर मंदिर और कोरापुट जिले के गुप्तेश्वर में भक्तों की भारी भीड़ है।

07:51 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड: शिवरात्रि पर देखें बर्फ से ढके केदारनाथ का VIDEO

07:48 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश: मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन करने भक्तों की भीड़

मंदसौर का पशुपतिनाथ लोक इन दिनों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और परिसर की भव्यता व सुंदरता को निहार रहे हैं। सुसज्जित मार्ग, आकर्षक प्रकाश व्यवस्था और धार्मिक वातावरण श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित कर रहा है। दर्शन के साथ-साथ लोग यहां की कलात्मक संरचनाओं और आध्यात्मिक माहौल का आनंद ले रहे हैं। शाम के समय रोशनी से सजा पशुपतिनाथ लोक और भी मनमोहक दिखाई देता है।

06:55 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: कोटा में 525 शिवलिंगों पर एकसाथ जलाभिषेक

कोटा के थेकड़ा में 525 शिवलिंग शिवपुरी धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ है। यह शिवालय बहुत ही अनूठा है, जहां 525 शिवलिंग स्वास्तिक आकार में स्थापित हैं।

06:49 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश: रतलाम में 11 लाख के नोटों से गढ़ कैलाश महादेव का शृंगार

रतलाम के प्राचीन गढ़ कैलाश महादेव मंदिर के गर्भगृह को लगातार दूसरी बार 11 लाख रुपए के नोटों से सजाया गया है। 10 -10 के सिक्कों से तोरण बनाए गए हैं। 10 से लेकर 500 रुपए के नोट से भगवान भोलेनाथ का शृंगार किया गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आ रहे हैं।

06:21 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ओडिशा: पुरी बीच पर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन ने 17000 रुद्राक्ष से बनाया आर्ट

पुरी बीच पर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने 17,000 पवित्र रुद्राक्ष और 500 छोटे शिवलिंगों से विशेष आकृति बनाई।

05:54 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश: महाकालेश्वर मंदिर में टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष पूजा

05:34 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड: मंदिर समिति की घोषणा, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ के कपाट

केदारनाथ धाम के कपाट इस साल 22 अप्रैल 2026 को सुबह 8 बजे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर…

05:22 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

बिहार: हाजीपुर में निकली भगवान शिव की बारात, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद पहुंचे

05:14 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र: घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग में 24 घंटे होंगे दर्शन

महाशिवरात्रि पर खुल्ताबाद तालुका के वेरुल में बारहवें ज्योतिर्लिंग श्री घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में करीब दो लाख भक्त आएंगे। मंदिर ट्रस्ट और एडमिनिस्ट्रेशन ने देश भर से आने वाले भक्तों के तैयारी की है। 24 घंटे से ज़्यादा समय तक बिना रुकावट दर्शन होते रहेंगे। आधी रात को महाभिषेक के बाद दर्शन शुरू हो गए थे।

04:39 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश: गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक

04:35 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड: जागेश्वर और टपकेश्वर महादेव मंदिरों में भक्तों ने की पूजा

देहरादून का टपकेश्वर महादेव मंदिर:

अल्मोड़ा का जागेश्वर महादेव मंदिर:

04:25 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

बिहार: बक्सर के ब्रह्मेश्वर मंदिर में भक्तों के जलाभिषेक से गर्भगृह में पानी भरा

बक्सर के ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु जल चढ़ा चुके हैं। जल चढ़ाने के दौरान गर्भगृह में पानी भर गया। 2 किमी तक लंबी लाइन लगी है।

03:44 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़: राजिम के कुलेश्वरनाथ में भक्तों की भीड़, हजारों लोग पहुंचे

छत्तीसगढ़ के राजिम में महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद भगवान श्री कुलेश्वरनाथ के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए।

03:35 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

गुजरात: सोमनाथ मंदिर में भगवान शिव के विशेष शृंगार का VIDEO

03:21 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: माउंट आबू का शिवमंदिर, इसका रास्ता गूगल भी भटक जाता है

5300-5400 फीट ऊंचाई पर स्थित माउंट आबू का जबकेश्वर महादेव मंदिर। बिना जलाभिषेक किए अन्न-जल ग्रहण न करने वाले महाराणा प्रताप ने 450 साल पहले इस मंदिर के शिवलिंग की स्थापना की थी। इस मंदिर तक पहुंचना भी कड़ी तपस्या है। क्योंकि यहां पहुंचते-पहुंचते गूगल भी रास्ता भटक जाता है। गुरुशिखर से 25 किलोमीटर का दुर्गम सफर, जहां न कार जा सकती है न बाइक।

फिसलन भरी चट्‌टानी पगडंडी, जहां पैदल चलना भी जोखिम भरा है। अंधेरी गुफाएं। हर पल लेपर्ड और भालू का खतरा। पढ़ें पूरी खबर…

03:09 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में 10 लाख लोगों ने किया महाशिवरात्रि पर स्नान

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम घाटों पर महाशिवरात्रि पर 10 लाख भक्तों ने पवित्र डुबकी लगाई। माघ मेला अधिकारी ऋषि राज ने कहा कि महाशिवरात्रि माघ मेले का आखिरी ‘स्नान पर्व’ है।

03:00 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश: काशी विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे भक्तों पर फूल बरसाए

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) विश्व भूषण मिश्रा ने महाशिवरात्रि 2026 के मौके पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों पर फूल बरसाए।

02:34 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश: वाराणसी में भगवान शिव की विशेष मंगला आरती का VIDEO

वाराणसी के बाबा विश्वनाथ मंदिर में सुबह 2.15 बजे मंगला आरती हुई। इस वक्त काशी में 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद हैं। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के CEO विश्व भूषण मिश्रा ने कहा कि आज सुबह तक 7 बजे तक 1.6 लाख भक्त दर्शन कर चुके हैं।

5 किमी लंबी लाइन लगी है। लाइन में लगने के 25 मिनट के अंदर भक्त गर्भगृह तक पहुंच रहे हैं। हालांकि बाबा के दर्शन के लिए सिर्फ 2 सेकेंड का वक्त मिल रहा है। गर्भगृह के चारों गेट से केवल झांकी दर्शन कराया जा रहा है। मंदिर की सुरक्षा में ATS के कमांडो तैनात हैं। पढ़ें पूरी खबर…

02:05 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश: महाकाल में सुबह 7 बजे तक 1 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

उज्जैन में अब तक एक लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। रविवार होने के कारण भीड़ तेजी से बढ़ रही है, 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। ऐसी व्यवस्था की गई है कि वे चालीस मिनट में दर्शन कर पा रहे हैं।

मंदिर प्रशासन के मुताबिक महाकाल का दूल्हे के रूप शृंगार होगा। जिसके लिए 3 क्विंटल फूल मंगाए गए हैं। 100 किलो आंकड़े के फूल, सवा लाख बेल पत्र, 200 किलो देसी फूल से 11 फीट का सेहरा बनाया जाएगा।

महाशिवरात्रि पर्व के लिए 400 किवंटल लड्डू प्रसादी बनाई गई है। मंदिर और आसपास 20 काउंटर लगाए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

02:02 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

गुजरात: अहमदाबाद के मिनी सोमनाथ मंदिर में विशेष पूजन किया

गुजरात के अहमदाबाद के मिनी सोमनाथ मंदिर में शिवरात्रि पर विशेष आरती की जा रही है।

01:29 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

जम्म-कश्मीर: रियासी के आप शंभू महादेव मंदिर में आरती की गई

01:23 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि की बधाई दी

01:19 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश CM मोहन यादव ने लोगों को महाशिवरात्रि की बधाई दी

01:16 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज में माघ मेले में स्नान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए

01:12 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

यूपी के वाराणसी में सुबह से ही भीड़ देखी जा रही है

01:07 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

एमपी: रायसेन के सोमेश्वर धाम मंदिर में भक्तों ने पूजा की

01:04 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: धौलपुर के सैपऊ महादेव मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की

01:01 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

यूपी: वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए भक्त पहुंच रहे हैं

12:57 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

यूपी: गोरखपुर के झारखंडी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लाइन लग गई

12:52 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

यूपी: मेरठ के काली पलटन मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की

12:45 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

गुजरात: जूनागढ़ के भावनाथ महादेव मंदिर में भक्त पहुंच रहे हैं

12:29 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में दर्शन करने आए भक्त ने लोगों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं

12:00 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

झारखंड के देवघर में बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर भक्तों की भारी भीड़ देखी गई

11:56 PM14 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

झारखंड: बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर में भक्त पूजा करने पहुंचे

11:54 PM14 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

झारखंड: देवघर SSP बोले- सभी जगह पुलिस तैनात है, ड्रोन से नजर रखी जा रही है

11:44 PM14 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र: महाशिवरात्रि पर मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर में भक्तों ने पूजा की

11:36 PM14 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पंजाब: अमृतसर के शिवाला भैया मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी

11:31 PM14 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पंजाब: अमृतसर के शिवाला भैया मंदिर को लाइटों से सजाया गया

11:28 PM14 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली: चांदनी चौक के गौरी शंकर मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की

11:27 PM14 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन के भक्तों की लाइन लगी

11:22 PM14 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली: छतरपुर के श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर में पूजा हुई

11:18 PM14 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

कैलाश विजयवर्गीय उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने पहुंचे

11:06 PM14 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई

08:45 PM14 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

कोयंबटूर: आदियोगी में ईशा फाउंडेशन महाशिवरात्रि का आयोजन कर रहा है

08:42 PM14 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ CM ने लोगों को महाशिवरात्रि की बधाई दी

08:39 PM14 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ CM विष्णु देव साय ने रायगढ़ में महाशिवरात्रि पर पूजा की



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!