Makar Sankranti 2026:14 या 15 कब किया जाएगा मकर संक्रांति स्नान, दान के लिए जानें पुण्यकाल
मकर संक्रांति 14 जनवरी और 15 जनवरी दोनों ही दिन मनाई जाएगी. पंचांग में 14 जनवरी की तिथि अंकित है और इसी दिन सूर्य भी मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं. लेकिन उदयातिथि के मुताबिक कई लोग 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाएंगे.
स्नान दान के लिए मकर संक्रांति को बहुत ही पुण्यकारी माना जाता है. जानें कब और कितने बजे किया जाएगा स्नान और दान के लिए क्या रहेगा पुण्यकाल. मकर संक्रांति का दान पुण्यकाल में ही करना उत्तम होता है. इस दिन विशेष रूप से खिचड़ी, गर्म वस्त्र, तिल, गुड़ जैसी चीजों का दान किया जाता है.
Published at : 14 Jan 2026 03:44 AM (IST)

