Mathura Villages Swear Off Cyber Fraud After Panchayat

Mathura Villages Swear Off Cyber Fraud After Panchayat


बैठक में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पाक कुरान और हिंदू समुदाय के लोगों ने रामायण को साक्षी मानकर साइबर अपराध छोड़ने का ऐलान किया। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि अब गांव में किसी भी रूप में ऑनलाइन ठगी को पनपने नहीं दिया जाएगा

मथुरा के थाना गोवर्धन क्षेत्र के साइबर फ्रॉड के लिए बदनाम हो चुके आधा दर्जन गांव के लोगों ने पंचायत कर साइबर ठगी न करने की कसम खायी है। पुलिस की मौजूदगी में हुई पंचायत में ग्रामीणों ने भरोसा दिया है कि अगर कोई इस काम को या अन्य अपराध को अंजाम देगा तो

.

पुलिस-प्रशासन के सामने हुई पंचायत

थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव दौलतपुर दौलतपुर में साइबर अपराध रोकने के लिए एक पंचायत का आयोजन किया गया। दौलपुर के प्रधान लिली के द्वारा बुलाई गयी इस पंचायत में साइबर ठगी के लिए बदनाम हो चुके आधा दर्जन गांव के लोग मौजूद रहे। सीओ गोवर्धन और थाना प्रभारी की मौजूदगी में हुई इस पंचायत में ग्रामीणों ने कसम खायी कि वह अब किसी भी प्रकार के अपराध को अंजाम नहीं देंगे।

सीओ गोवर्धन और थाना प्रभारी की मौजूदगी में हुई पंचायत

किसी भी अपराध को नहीं देंगे पनपने

गोवर्धन तहसील के गांव में पुलिस और ग्रामीणों की संयुक्त बैठक में ‘टटलूबाजी’ के नाम से कुख्यात साइबर ठगी के विरुद्ध सख्त संदेश दिया गया। बैठक में समुदाय के लोगों ने धार्मिक ग्रंथों की शपथ लेकर अपराध से दूरी बनाने का सार्वजनिक संकल्प लिया। सीओ अनिल कुमार सिंह और थाना प्रभारी भगवत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पाक कुरान और हिंदू समुदाय के लोगों ने रामायण को साक्षी मानकर साइबर अपराध छोड़ने का ऐलान किया। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि अब गांव में किसी भी रूप में ऑनलाइन ठगी को पनपने नहीं दिया जाएगा।

बैठक में समुदाय के लोगों ने धार्मिक ग्रंथों की शपथ लेकर अपराध से दूरी बनाने का सार्वजनिक संकल्प लिया

पुलिस ने दी चेतावनी

सीओ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि साइबर ठगी केवल आर्थिक नुकसान नहीं पहुंचाती, बल्कि पूरे गांव और समाज की छवि को कलंकित करती है। इसमें संलिप्त व्यक्ति कानून की नजर में गंभीर अपराधी होता है। उन्होंने दो टूक कहा कि दौलतपुर में अब टटलूबाजी के लिए कोई जगह नहीं है। यदि कोई युवक इस अपराध में पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस के पास साइबर अपराध से जुड़े पर्याप्त तकनीकी और ठोस साक्ष्य मौजूद हैं। अब न तो पुलिस और न ही गांव समाज ऐसे लोगों को बचाने वाला है। दोबारा अपराध करने वालों को सीधे जेल भेजा जाएगा।

सीओ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि साइबर ठगी केवल आर्थिक नुकसान नहीं पहुंचाती, बल्कि पूरे गांव और समाज की छवि को कलंकित करती है

ग्राम स्तर पर बनाई समिति

बैठक में ग्राम प्रधान लीली ने ग्रामीणों के दोनों हाथ उठवाकर सामूहिक शपथ दिलाई कि गांव का कोई भी व्यक्ति साइबर ठगी में शामिल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई अपराध नहीं छोड़ता है तो उसे पुलिस के हवाले किया जाएगा। साथ ही गांव स्तर पर एक निगरानी समिति के गठन की घोषणा की गई,इस समिति में प्रधान लीली, पूर्व प्रधान जाकिर, सुभान प्रधान, रफीक मास्टर, वारिश मास्टर, पातीराम प्रधान और पप्पू को शामिल किया गया है। समिति का उद्देश्य युवाओं को अपराध के दुष्परिणामों से अवगत कराना और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस तक पहुंचाना होगा।

गांव स्तर पर एक निगरानी समिति के गठन की घोषणा की गई

अपराधी ने कहा वह करेगा समर्पण

साइबर फ्रॉड के मामले में फरार चल रहे आरोपी फकरु ने थाना प्रभारी को फोन पर कहा वह समर्पण करना चाहता है। फकरु के भाई ने उसकी बात थाना प्रभारी भगवत गुर्जर से कराई। फकरु ने फोन पर थाना प्रभारी से 8 दिन का समय मांगा। जिस ओर थाना प्रभारी ने कहा वह दस दिन में समर्पण कर दे अन्यथा उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। आरोपी ने 25 जनवरी तक पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने का आश्वासन दिया।

लीली,प्रधान

साइबर अपराध के खिलाफ कार्यवाही से थर्राये फ्रॉड

हाल ही में पुलिस ने गांव में साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई की थी। इस दौरान कई आरोपी जेल भेजे गए, जबकि कुछ फरार हो गए। कुछ लोगों की वजह से पूरे गांव की छवि खराब होने से ग्रामीण परेशान थे। पंचायत में ग्रामीणों ने गोवर्धन सीओ अनिल कुमार सिंह, थाना प्रभारी भगवत सिंह गुर्जर और पुलिस स्टाफ के सामने शपथ ली कि अब गांव का कोई भी व्यक्ति साइबर अपराध में शामिल नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई ऐसा करता है, तो उसे पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही गांव में पुलिस चौकी स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही पंचायत में जुआ और शराब न पीने का भी संकल्प लिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!