Mexico Gen Z Protest Violence Photos Update; Claudia Sheinbaum | Corruption | मेक्सिको में भ्रष्टाचार के खिलाफ हजारों GenZ का प्रदर्शन: मेयर की मौत से गुस्साए, राष्ट्रपति निवास की दीवारें गिराईं; पुलिस पर हथौड़ें-लाठियों से हमला

Mexico Gen Z Protest Violence Photos Update; Claudia Sheinbaum | Corruption | मेक्सिको में भ्रष्टाचार के खिलाफ हजारों GenZ का प्रदर्शन: मेयर की मौत से गुस्साए, राष्ट्रपति निवास की दीवारें गिराईं; पुलिस पर हथौड़ें-लाठियों से हमला


मेक्सिको59 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मेक्सिको में शनिवार को हजारों GenZ ने प्रदर्शन किया।

मेक्सिको में शनिवार को हजारों GenZ बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार, हिंसा में मिल रही छूट, सार्वजनिक हत्या औरा सुरक्षा की कमी के खिलाफ ​​​​​​सड़कों पर उतर आए हैं।

यह गुस्सा एक मेयर की सार्वजनिक हत्या के बाद और भड़क गया। मेक्सिको के पश्चिमी राज्य मिचोआकेन में 1 नवंबर को उरुअपन के मेयर कार्लोस मंजो की एक प्रोग्राम के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

गुस्साए GenZ ने राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास नेशनल पैलेस की सुरक्षा दीवारों को गिरा दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरों, हथौड़े, पटाखों, लाठियों और जंजीरों से हमला किया। इन्हें रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी।

राजधानी के सुरक्षा सचिव पाब्लो वाजक्वेज ने द इंडिपेंडेंट को बताया कि प्रदर्शन में 120 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 100 पुलिस अधिकारी हैं। वहीं 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रदर्शन की 10 तस्वीरें…

मेक्सिको में शनिवार को नाराज युवा भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर उतरे।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरों, हथौड़े और जंजीरों से हमला किया।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने आंसू गैस और रबर की गोलियां दागी, जबकि प्रदर्शनकारियों ने पटाखे जलाए।

GenZ प्रदर्शनकारियों ने मेक्सिको में शनिवार को कई जगहों पर आगजनी की।

GenZ ने राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास नेशनल पैलेस की सुरक्षा दीवारों को रस्सी से खींचकर गिरा दिया।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं।

मेक्सिको में प्रदर्शन के दौरान 120 से ज्यादा लोग घायल हुए।

पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे 20 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मेक्सिको में 1 नवंबर को उरुअपन के मेयर कार्लोस मंजो की गोली मारकर हत्या होने के बाद से यह प्रदर्शन और ज्यादा भड़का।

प्रदर्शनकारियों ने मेयर कार्लोस मंजो की याद में हेट लहराए।

GenZ की मांग- सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर हो

इस साल कई देशों में जेन जेड युवा असमानता, लोकतंत्र की गिरावट और भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हैं। नेपाल में सितंबर में सोशल मीडिया बैन के बाद बड़ा प्रदर्शन हुआ, जिससे प्रधानमंत्री को इस्तीफा देना पड़ा।

मेक्सिको में भी युवा भ्रष्टाचार और हिंसक अपराधों में मिल रही छूट से परेशान हैं। 29 साल के बिजनेस कंसल्टेंट एंड्रेस मासा ने कहा, “हमें ज्यादा सुरक्षा चाहिए।”

प्रदर्शन में सिर्फ युवा ही नहीं, बल्कि मध्यम आयु और बुजुर्ग वर्ग के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। 43 वर्षीय चिकित्सक एरिजबेथ गार्सिया ने बताया, “हम सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए ज्यादा फंडिंग चाहते हैं। लेकिन सबसे बड़ी समस्या सुरक्षा है। डॉक्टर भी असुरक्षित हैं। यहां कोई मारा जाता है और कुछ नहीं होता।”

राष्ट्रपति शेनबॉम का आरोप, विपक्ष आंदोलन भड़का रहा

मेक्सिको ने हाल में हुए कई हाई-प्रोफाइल हत्याकांडों ने राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम को लेकर जनता में गुस्सा भर दिया है। प्रदर्शन से कुछ दिन पहले शीनबाम ने दक्षिणपंथी विपक्षी दलों पर गंभीर आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि ये दल जेन जेड आंदोलन में घुसपैठ कर रहे हैं और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके प्रदर्शन को बड़ा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

हालांकि, इस हफ्ते कुछ GenZ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने प्रदर्शन से अपना समर्थन वापस ले लिया। दूसरी ओर, पूर्व राष्ट्रपति विसेंट फॉक्स और मेक्सिको के अरबपति उद्योगपति रिकार्डो सालिनास प्लिजियो ने सोशल मीडिया पर प्रदर्शन का खुला समर्थन किया।

युवाओं का प्रतीक बना वन पीस का केरेक्टर

विरोध में GenZ (18 से 29 साल के युवा) जापानी कॉमिक्स ‘वन पीस’ के केरेक्टर ‘लूफी’ को अपना प्रतीक बना रहे हैं। प्रदर्शनकारियों के हाथ में खोपड़ी वाली टोपी का निशान देखा जा रहा है, जो लूफी की पहचान है।

एक छात्र नेता लियोनार्डो मुन्योस ने कहा, ‘लूफी जगह-जगह जाकर भ्रष्ट और तानाशाही शासकों से जनता को आजाद कराता है। यहां भी वही स्थिति है। अब और खामोश नहीं रहेंगे’

छात्र सैंटियागो जापाटा ने कहा – ‘हम इस बात से थक चुके हैं कि मौत और भ्रष्टाचार को सामान्य बना दिया गया है। हमारी पीढ़ी अब खामोश नहीं बैठेगी। सरकार को जनता से डरना चाहिए, न कि जनता को सरकार से।’

वन पीस जापान की मशहूर कॉमिक्स और ऐनिमे सीरीज है। इसकी कहानी समुद्री डाकुओं (पाइरेट्स) पर आधारित है, जो आजादी, दोस्ती और न्याय के लिए लड़ते हैं। यह सीरीज पूरी दुनिया में युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय है।

GenZ ने प्रदर्शन के लिए जापानी कॉमिक्स ‘वन पीस’ के केरेक्टर ‘लूफी’ के मशहूर निशान खोपड़ी के झंडे लहराए।

नेपाल और अफ्रीका में भी GenZ आंदोलन हुए थे

बांग्लादेश, नेपाल और अफ्रीकी महाद्वीप में भी GenZ प्रदर्शन हुए। बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और आर्थिक असमानता से त्रस्त यह युवा पीढ़ी अब केवल विरोध नहीं कर रही, वह सरकारें बदल रही है।

पिछले एक साल में केन्या, मेडागास्कर, मोरक्को और बोत्सवाना जैसे देशों में जेन-जी के नेतृत्व में व्यापक प्रदर्शन हुए।

बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं ने अफ्रीकी देशों में भी प्रदर्शन किया था।

मेडागास्कर में राष्ट्रपति हटे, मोरक्को में सेना ने हस्तक्षेप किया और केन्या में सरकार झुक गई। वहीं बोत्सवाना में युवाओं ने मतदान के जरिये 60 साल पुरानी सत्ता पलट दी। सोशल मीडिया से संगठित यह पीढ़ी अब लोकतंत्र, जवाबदेही और रोजगार की नई परिभाषा गढ़ रही है।

———————————-

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!