Modi: Nitin is My Boss | BJP President | Markets Fall
.
कल की बड़ी खबर नितिन नबीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की रही। वहीं, दूसरी बड़ी खबर प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और प्रशासन के बीच जारी विवाद को लेकर है।
⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
- राहुल गांधी हरियाणा दौरे पर रहेंगे। कुरुक्षेत्र में कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे।
- अरावली रेंज मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।
📰 कल की बड़ी खबरें…
1. अविमुक्तेश्वरानंद से प्रशासन ने शंकराचार्य होने का सबूत मांगा, जवाब- राष्ट्रपति भी शंकराचार्य तय नहीं कर सकते
माघ मेले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पालकी रोकी गई। पुलिस ने शिष्यों के साथ मारपीट की। इससे अविमुक्तेश्वरानंद नाराज हैं।
मौनी अमावस्या पर रथ रोके जाने और शिष्यों से मारपीट से नाराज शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद तीन दिन से धरने पर बैठे हैं। माघ मेला प्रशासन ने उनसे शंकराचार्य होने का सबूत मांगा है। नोटिस भेजकर कहा कि ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य पद का मामला सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग है। कोर्ट ने 2022 में निर्देश दिया था कि अंतिम फैसला आने तक किसी को भी शंकराचार्य घोषित नहीं किया जा सकता। ऐसे में आप खुद को शंकराचार्य कैसे कह सकते हैं?
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा;-
शंकराचार्य कौन होगा, ये सिर्फ शंकराचार्य ही तय कर सकते हैं, इसे तय करने का अधिकार राष्ट्रपति को भी नहीं है। सरकार ने महाकुंभ में एक पत्रिका छापी थी, उसमें मुझे शंकराचार्य बताया था।
2. नितिन नबीन अब भाजपा अध्यक्ष, फोकस बंगाल-तमिलनाडु पर; मोदी बोले- अब वे मेरे बॉस
भाजपा ने नितिन नबीन के अध्यक्ष बनाए जाने के ऐलान को संगठन पर्व नाम दिया।
नितिन नबीन भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। 45 साल के नितिन सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। पीएम मोदी उन्हें पार्टी अध्यक्ष के दफ्तर लेकर गए। हाथ पकड़कर पार्टी अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया। PM मोदी ने कहा कि मैं एक कार्यकर्ता हूं और नितिन नबीन अब मेरे बॉस हैं।
नितिन बोले- मुझे असाधारण सम्मान मिला: नितिन नबीन ने पहले भाषण में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मेरा निर्वाचन एक साधारण कार्यकर्ता की असाधारण यात्रा को मिला सम्मान है। भाजपा का लक्ष्य उन राज्यों में भी मजबूती से आगे बढ़ना है जहां अब तक पार्टी कमजोर रही है, जैसे तमिलनाडु, बंगाल और केरल।
3. परिवार के 4 लोगों को मारकर बोला- बड़ी गलती हो गई, सहारनपुर में सरकारी बाबू ने खुद को भी गोली मारी
सहारनपुर में सरकारी अमीन ने पत्नी, दो बेटों और मां की गोली मारकर हत्या कर दी। उसने चारों के माथे पर गोली मारी। फिर खुद के सीने और माथे पर गोली मारकर सुसाइड कर लिया। पति- पत्नी के शव चारपाई पर, जबकि मां और दोनों बच्चों के शव बेड पर पड़े मिले। अमीन के शव के पास तीन कंट्री मेड पिस्टल पड़ी मिलीं।
पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपी ने अपनी बहन को वॉट्सऐप पर एक ऑडियो क्लिप भेजी। इसमें उसने कहा-
मैंने मां, तेरी भाभी और दोनों बेटों की गोली मारकर हत्या कर दी। अब मैं भी सुसाइड कर रहा हूं।
वारदात का पता उस वक्त चला, जब बहनोई ने कई बार कॉल किया। फोन नहीं उठा तो उसने बेटे को घर भेजा। बेटे ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद खिड़की तोड़कर अंदर गया, जहां सभी के शव पड़े मिले।
4. आवारा कुत्तों पर SC बोला- हमारी टिप्पणियां मजाक नहीं, मौत मामले में डॉग फीडर्स भी जिम्मेदार
सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के हमलों पर सख्त टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा, ‘आवारा कुत्तों के हमले से अगर कोई व्यक्ति घायल होता है या मौत होती है तो उन्हें खाना खिलाने वालों को भी जिम्मेदार बनाया जा सकता है।’
सुप्रीम कोर्ट बोला- हम गंभीर हैं: कोर्ट ने यह भी कहा कि पिछली सुनवाई की हमारी टिप्पणियों को मजाक न समझें। पिछले 5 सालों से आवारा कुत्तों से जुड़े नियमों का सही ढंग से पालन नहीं हुआ, जिसकी बड़ी कीमत आम लोगों को चुकानी पड़ी है।
5. सेंसेक्स 1066 अंक गिरकर 82180 पर बंद, ग्रीनलैंड पर ट्रम्प के कब्जे की जिद का असर
सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 1066 अंक गिरकर 82180 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 353 अंक (1.38%) गिरकर 25,233 पर आ गया। मार्केट एक्सपर्ट्स, गिरावट की बड़ी वजह ट्रम्प की ग्रीनलैंड पर कब्जे की जिद को मान रहे हैं।
चांदी ₹15 हजार बढ़ी: चांदी 15,370 रुपए बढ़कर 3,09,345 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है। पिछले 20 दिनों में ही 78,925 रुपए महंगी हो चुकी है। वहीं, सोना 3,463 रुपए बढ़कर 1,47,409 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
6. ट्रम्प की फ्रांसीसी शराब पर 200% टैरिफ की धमकी, मैक्रों का प्राइवेट मैसेज लीक किया
ट्रम्प ने कहा कि इमैनुअल मैक्रों की कुर्सी बहुत जल्दी जाने वाली है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने फ्रांसीसी वाइन और शैम्पेन पर 200% टैरिफ लगाने की धमकी दी है। क्योंकि फ्रांस ने गाजा पीस बोर्ड (NCAG) में शामिल होने से इनकार कर दिया है। नाराज ट्रम्प ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों का निजी मैसेज भी लीक कर दिया, जिसमें मैक्रों ने ट्रम्प की ग्रीनलैंड नीति पर सवाल उठाए थे। इसके बाद मैक्रों ने ट्रम्प से कहा कि फ्रांस धमकी नहीं, सम्मान की भाषा समझता है।
ट्रम्प ग्रीनलैंड का फ्यूचर स्विट्जरलैंड में तय करेंगे: ट्रम्प ने NATO चीफ मार्क रूट से फोन पर बात की है। इसमें उन्होंने ग्रीनलैंड के मुद्दे पर स्विट्जरलैंड में बैठक बुलाने का फैसला लिया है। हालांकि, अभी तक बैठक की तारीख नहीं बताई है। दरअसल, ट्रम्प ग्रीनलैंड पर कब्जा करना चाहते हैं।
🎭 आज का कार्टून
⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
- नेशनल: हरियाणा में कश्मीरियों को जय श्रीराम बोलने के लिए धमकाया: यमुनानगर में लोकल युवकों ने घेरा; विरोध करते हुए कश्मीरी बोले- क्या मेरे कहने पर कलमा पढ़ोगे (पढ़ें पूरी खबर)
- इंटरनेशनल: ट्रम्प ग्रीनलैंड का फ्यूचर स्विट्जरलैंड में तय करेंगे: NATO चीफ को फोन करके मीटिंग बुलाई; कनाडा और वेनेजुएला को भी अमेरिका का हिस्सा दिखाया (पढ़ें पूरी खबर)
- स्पोर्ट्स: दावा- बांग्लादेश हटा तो PAK भी टी-20 वर्ल्डकप नहीं खेलेगा: PCB ने तैयारियां रोकीं; ICC ने कहा था– बांग्लादेश को भारत में ही खेलना होगा (पढ़ें पूरी खबर)
- नेशनल: असम में भीड़ ने घरों-चौकी में आग लगाई, हाइवे जाम: कोकराझार में इंटरनेट बंद; देर रात मॉब लिंचिंग में एक की मौत हुई थी (पढ़ें पूरी खबर)
- नेशनल: कर्नाटक के DGP लेवल के अधिकारी रामचंद्र राव सस्पेंड: अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन; अधिकारी बोले- सभी फुटेज फेक हैं (पढ़ें पूरी खबर)
- इंटरनेशनल: किम जोंग ने मंच से डिप्टी पीएम को बर्खास्त किया: कहा- बैल गाड़ी खींच सकती है, बकरी नहीं, तुम्हें जिम्मेदारी देना मेरी गलती थी (पढ़ें पूरी खबर)
- नेशनल: तमिलनाडु गवर्नर का बिना स्पीच दिए विधानसभा से वॉकआउट: कहा- राष्ट्रगान का फिर अपमान हुआ; CM स्टालिन बोले- ये असेंबली की बेइज्जती (पढ़ें पूरी खबर)
- इंटरनेशनल: नॉर्वे के PM बोले- नोबेल सरकार नहीं, कमेटी देती है: ट्रम्प की शिकायत पर जवाब दिया; ट्रम्प ने कहा- अब प्राइज नहीं देश का फायदा सोच रहा (पढ़ें पूरी खबर)
- स्पोर्ट्स: कोहली-रोहित को B ग्रेड में डिमोट करने की तैयारी: BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव का प्लान बना रहा, A+ ग्रेड खत्म कर सकता है (पढ़ें पूरी खबर)
- इंटरनेशनल: आसिम मुनीर बोले-पाकिस्तान बनने का मकसद पूरा होने वाला है: इस्लामी देशों के बीच इसका खास दर्जा, इसकी अहमियत अब और बढ़ेगी (पढ़ें पूरी खबर)
🗣️ बयान जो चर्चा में है…
😲 खबर हटके…
₹25 लाख में बना शादी का कार्ड
जयपुर के एक पिता ने अपनी बेटी की शादी के लिए 3 किलो चांदी से वेडिंग कार्ड बनवाया है। इसमें 65 देवी-देवताओं की नक्काशी की गई है। इसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपए है।
🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
- आज का एक्सप्लेनर: क्या वाकई अविमुक्तेश्वरानंद असली शंकराचार्य नहीं, बनने की प्रक्रिया क्या है; गंगास्नान से रोकने के बाद यूपी सरकार ने सबूत क्यों मांगा
- भास्कर एक्सक्लूसिव: जीरो सैलरी लेकर सबसे अमीर पार्टी संभालेंगे नितिन नबीन :BJP के पास ₹10 हजार करोड़, 772 जिलों में प्रॉपर्टी-ऑफिस, खर्च के लिए एफडी सिस्टम
- बॉलीवुड क्राइम फाइल्स: फार्महाउस से एक्ट्रेस का परिवार अचानक हुआ लापता: खुदाई में सड़ते मिले 6 कंकाल, आतंकी ब्लास्ट से हुआ हत्याकांड का खुलासा, पार्ट-1
- फिजिकल हेल्थ- अपेंडिसाइटिस क्या है?: क्या अपेंडिक्स हो सकता है जानलेवा, क्या है इसका इलाज, सर्जरी कब जरूरी, बता रहे हैं डॉक्टर
- जरूरत की खबर- न्यूट्रिशन का खजाना हल्दी-दूध: जानें 13 जादुई हेल्थ बेनिफिट्स, बनाने का सही तरीका, किन्हें नहीं पीना चाहिए
- बिहार से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, टारगेट में बंगाल: नितिन नबीन क्या ममता का गढ़ जिता पाएंगे? 4 सवाल-जवाब में भाजपा का पूरा गेम प्लान
🌍 करेंट अफेयर्स
⏳आज के दिन का इतिहास
📊 बाजार का हाल
🌦️ मौसम का मिजाज
वृष राशि वालों के लिए व्यवसाय विस्तार की योजना आगे बढाने का दिन है। धनु राशि के लिए मन मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है।जानिए आज का राशिफल…
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

