Mohali bank employee daughter hostage robbed police update; CCTV cameras | मोहाली में बैंककर्मी की बेटी को बंधक बनाकर लूट VIDEO: मम्मी ने नाली साफ करने भेजा कहकर घुसे, बाथरूम में छिपकर बचाई जान – Mohali News

Mohali bank employee daughter hostage robbed police update; CCTV cameras | मोहाली में बैंककर्मी की बेटी को बंधक बनाकर लूट VIDEO: मम्मी ने नाली साफ करने भेजा कहकर घुसे, बाथरूम में छिपकर बचाई जान – Mohali News


जीरकपुर में लूट की वारदात के बाद आरोपी बाइक पर जाते हुए।

मोहाली के जीरकपुर में बैंककर्मी की बेटी को बंधक बनाकर लुटेरों ने चाकू की नोक पर घर में लूट की वारदात की। लड़की ने किसी तरह बाथरूम तक पहुंचकर अपनी जांच बचाई। आरोपी घर से ज्वेलरी और नकदी लेने जाने में कामयाब रहे है। आरोपी बाइक पर सवार होकर आए थे। कई जगह

.

जबकि आरोपी बड़े शातिर तरीके से घर में घुसे। उन्होंने लड़की को कहा कि उसकी मम्मी ने घर की बंद नाली को खोलने के लिए भेजा है, जबकि लड़की ने उन्हें कहा भी हमारी नाली बंद नहीं है। लड़की इस मौके काफी चिल्लाई, कुत्ता भौंका भी । लेकिन मदद के लिए कोई पड़ोसी तक नहीं आया।

पुलिस द्वारा अब मामले की जांच की जा रही है। जीकरपुर के एसएचओ सतिंदर सिंह ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आ चुका है। हर एंगल से जांच कर रहे हैं। पुलिस की तरफ से आरोपियों पर सख्त एक्शन किया जाएगा।

पीड़िता मीडिया को घटना के बारे में जानकारी देते हुए।

अब चार प्वाइंटों में जाने कैसे आरोपियों ने वारदात की –

बिना घंटी बजाए घर में घुसे

सान्या ने बताया कि उसकी उम्र बीस साल है। घटना वाले दिन तीन लोग आए थे। इनमें दो लड़के व एक अंकल थे। बिना घंटी बजाए गेट खोलकर अंदर आ गए। फिर कहने लगे कि आपकी मम्मी ने नाली खोलने के लिए भेजा है। तो मैंने उन्हें कहा कि हमारी कोई नाली बंद नहीं है। मुझे थोड़ा अजीब सा लगा। जैसे ही मैं अपनी जाली वाला दरवाजा बंद करने लगी, तो उन्होंने जाली पकड़ ली।

चाकू की नोक पर लूट की

इसके बाद उन्होंने मुझे पकड़ लिया। इसके बाद वह मुझे अंदर ले आए। दोनों दरवाजे बंद कर दिए। मुझे बालों से पकड़ा और मेरा सिर जमीन पर मारा। एक लड़का चाकू लेकर मेरे पास खड़ा था। उसने धमकी दी कि अगर हिली तो चाकू मार देंगे। जबकि अंकल जैसा दिखने वाला व्यक्ति व दूसरा लड़का रूम चैक कर रहे थे।

बाथरूम में छिपकर बचाई जान

इसके बाद वे मेरे पास आए और पूछा कि बाकी सामान कहाँ पर है। मैंने कहा कि मुझे इस बारे में पता नहीं है। इस पर चाकू से डराने लगे और कहा कि रूम में चल। इसके बाद उन्होंने सारा कमरा चैक किया। इतने में मैं जल्दी से अगले कमरे में जाकर बाथरूम में चली गई। बाथरूम की अंदर से कुंडी लगा ली। करीब आधे घंटे तक वे घर में रुके रहे।

डॉगी भौंकना बंद हुआ तो बाहर आई

इस दौरान जब सामान चैक करने की आवाजें बंद हो गईं और हमारे डॉगी ने भौंकना बंद कर दिया, तो मुझे लगा कि आरोपी चले गए। इसके बाद मैंने हिम्मत कर दरवाजा खोला और बाहर आई। हॉल में उसका फोन पड़ा था। वहाँ से उसने अपनी मम्मी को फोन किया।

घर में हुई लूट के बारे में जानकारी देते हुए महिला।

पांच प्वाइंटों में जाने कि महिला ने वारदात के बारे में क्या बताया –

सुबह दस बजे बेटी का आया फोन

सोनिया ने बताया कि मेरे पति बैंक में जॉब करते हैं, जबकि मैं एक प्राइवेट कंपनी में तैनात हूँ। बेटा भी वर्किंग है। सुबह सात बजे हम सब अपने काम पर निकल जाते हैं। दस बजे बेटी का फोन आया। बेटी उस समय काफी डरी हुई थी। उसका कहना था कि “मम्मी घर आ जाओ, घर में कोई घुस गया था।” मैंने उसे कहा कि “तुम घर में रहो, दरवाजा बंद कर लो, मैं आ रही हूं।”

बोले, मम्मी ने नाली साफ करने भेजा है

जब मैं घर पहुंची तो बेटी ने बताया कि मैं टीवी देख रही थी। इसी दौरान आपका नाम लेकर घर पर आए। मैं अभी दरवाजा खोलने वाली थी और वह दरवाजे के सेंटर में थे। उनका कहना था कि सोनिया ने नाली खोलने के लिए भेजा है। बेटी ने उन्हें कहा कि मम्मी ने तो कहा ही नहीं है कि नाली खोलनी है। बेटी ने उन्हें यह भी कहा कि आप जाओ, हमारी नाली खराब नहीं है।

जबरदस्ती घर में घुस गए

लेकिन तीनों आरोपी रुके नहीं। बेटी ने जाली वाला दरवाजा बंद करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने उसे घेर लिया। इस दौरान वे बेटी से उलझ गए। बेटी को पीटा भी। इस दौरान बेटी घायल हो गई। उसके हाथ और सिर पर चोट आई है। इसके बाद वह उससे पूछने लगे।

बेटी ने दरवाजा मारकर बचाई जान

इसके बाद आरोपी उससे पूछने लगे कि घर में पैसे और सोना कहाँ रखा है। इस पर बेटी ने कहा कि वह तो हमने बैंक में रखा है। इसके बाद वह उसे कमरे में ले गए। तभी बेटी तेजी से भागते हुए अंदर चली गई। उसने आरोपियों के मुंह पर तेजी से दरवाजा मारा।

पड़ोसी जानबूझकर बने अनजान

मां ने आरोप लगाया कि मेरे सारे पड़ोसियों को इस बारे में पता है। क्योंकि बेटी के चिल्लाने की आवाज चौथे घर तक गई होगी। तो क्या आसपास के लोगों ने आवाज नहीं सुनी होगी? सामने वाली आंटी ने तो आरोपियों को भागते हुए भी देखा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!