Mukhiya’s husband shot dead in Nalanda late in the evening | नालंदा में देर शाम मुखिया पति को मारी गोली: जांघ में लगी बुलेट, सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर – Nalanda News

Mukhiya’s husband shot dead in Nalanda late in the evening | नालंदा में देर शाम मुखिया पति को मारी गोली: जांघ में लगी बुलेट, सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर – Nalanda News


नालंदा में बुधवार की शाम मुखिया पति को गोली मार दी गई है। घायल चेरो पंचायत के मुखिया पति दीनानाथ प्रसाद हैं। जिनके जांघ में बुलेट लगी है। परिजन जख्मी दीनानाथ प्रसाद को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल ले गए। फिलहाल मामले में परिजन कुछ भी बताने से इ

.

फिलहाल प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल बिहार शरीफ से डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर किया है। घटना सरमेरा थाना क्षेत्र के चेरो गांव की है।

सदर अस्पताल से घायल को हायर सेंटर रेफर किया।

घर लौटते वक्त हमला

सदर डीएसपी वन नुरुल हक ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि चेरो पंचायत के मुखिया पति के पैर में गोली लगी है। सूचना मिलने के बाद थाना अध्यक्ष को चेरो गांव भेजा गया। जहां कुछ पता नहीं चल सका। थोड़े समय बाद पता चला कि सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

जब वे घर लौट रहे थे, तभी गांव में ही खटाल के पास उनपर हमला हुआ। फिलहाल पूछताछ जारी और घटनास्थल पर सरमेरा थाना अध्यक्ष निरीक्षण कर रहे हैं। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!