Mungeli Accident: Truck Hits Bike, Father-Son Dead | ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बाप-बेटे की मौत: रॉन्ग साइड से आ रहा था वाहन, हादसे के बाद ड्राइवर भागा – Mungeli News
मुंगेली जिले के लोरमी-बिलासपुर मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटे की मौत हो गई। यह हादसा बिलासपुर जिले के जूनापारा चौकी अंतर्गत चोरहा गांव के मुख्य मार्ग पर हुआ, जहां चावल से भरे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम टेकनपारा निवासी 55 वर्षीय हरिराम ध्रुव अपने 26 वर्षीय पुत्र प्रमोद ध्रुव के साथ जूनापारा की ओर से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उनॉकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।
पिता की मौके पर मौत
हादसे में हरिराम ध्रुव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा प्रमोद ध्रुव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोरमी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मुंगेली जिला अस्पताल रेफर किया गया।
बेटे ने रास्ते में तोड़ा दम
हालांकि, रेफर के दौरान ही प्रमोद ध्रुव ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक और बाइक को जब्त कर चौकी में खड़ा कर दिया है। आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

