Navi Mumbai Airport opens, water salute to first flight; VIDEO | नवी मुंबई एयरपोर्ट शुरू, पहली फ्लाइट को वाटर सैल्यूट; VIDEO: इंडिगो विमान बेंगलुरु से पहुंचा था; अडाणी ने यात्रियों का स्वागत किया, सेल्फी खिंचाईं

Navi Mumbai Airport opens, water salute to first flight; VIDEO | नवी मुंबई एयरपोर्ट शुरू, पहली फ्लाइट को वाटर सैल्यूट; VIDEO: इंडिगो विमान बेंगलुरु से पहुंचा था; अडाणी ने यात्रियों का स्वागत किया, सेल्फी खिंचाईं


नवी मुंबई52 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) पर गुरुवार से कॉमर्शियल फ्लाइट ऑपरेशन शुरू हो गया। बेंगलुरु से इंडिगो की पहली फ्लाइट यात्रियों को लेकर नवी मुंबई एयरपोर्ट पहुंची। आगमन पर फ्लाइट को पारंपरिक वाटर कैनन सैल्यूट दिया गया।

इंडिगो की दूसरी फ्लाइट ने नवी मुंबई से हैदराबाद के लिए उड़ान भरी। इसके साथ ही एयरपोर्ट का पहला आगमन और प्रस्थान चक्र पूरा हुआ। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसे NMIA की पहली कॉमर्शियल लैंडिंग और टेक-ऑफ बताया।

नवी मुंबई एयरपोर्ट पर अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने पहली कॉमर्शियल उड़ान से उतरे सभी यात्रियों का स्वागत किया। अडाणी ने उनके साथ सेल्फी भी खिंचाईं। अडाणी ग्रुप की नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NMIAL) कंपनी एयरपोर्ट का निर्माण और विकास कर रही है।

एयरपोर्ट से पहले दिन इंडिगो, एअर इंडिया एक्सप्रेस, अकासा एयर और स्टार एयर की घरेलू उड़ानें संचालित होंगी। ये उड़ानें देश के नौ शहरों को नवी मुंबई से जोड़ेंगी। पहले दिन 15 फ्लाइट एयरपोर्ट से रवाना होंगी।

नवी मुंबई एयरपोर्ट की 5 तस्वीरें…

बेंगलुरु से इंडिगो की फ्लाइट 6E460 ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर सुबह 8 बजे पहली लैंडिंग की।

रनवे पर दो अग्निशमन वाहनों से फ्लाइट को वाटर कैनन सैल्यूट दिया गया।

पहले दिन इंडिगो, एअर इंडिया एक्सप्रेस, अकासा और स्टार एयर की उड़ानें संचालित होंगी।

बेंगलुरु से पहुंचा यात्री अपने साथ बड़े साइज का एक सिंबोलिक बोर्डिंग पास लेकर उतरा।

एयरपोर्ट पर अडाणी ने यात्रियों को ऑटोग्राफ दिया। उनके साथ फोटो खिंचवाईं।

PM मोदी ने 8 अक्टूबर को एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल 8 अक्टूबर को नवी मुंबई एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। यह एयरपोर्ट पांच चरणों में बनेगा। फिलहाल सिर्फ पहला चरण पूरा हुआ है, जिसपर 19,650 करोड़ रुपए की लागत आई है।

शुरुआती चरण में एयरपोर्ट की सालाना क्षमता 2 करोड़ यात्री और 5 लाख मीट्रिक टन कार्गो संभालने की होगी। करीब 1,160 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला यह एयरपोर्ट पूरा होने पर सालाना 9 करोड़ यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा।

इसमें कार्गो टर्मिनल और मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी की सुविधा भी होगी। अभी एयरपोर्ट सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक, कुल 12 घंटे संचालित होगा। अधिकारियों के अनुसार, अगले साल फरवरी से संचालन को फेज वाइज 24 घंटे करने की योजना है।

NMIAL में अडाणी समूह की 74% हिस्सेदारी

परियोजना का विकास और निर्माण का काम नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NMIAL) नाम की कंपनी कर रही है। NMIAL मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) की एक यूनिट है, जिसमें अडाणी समूह की 74% हिस्सेदारी है।

महाराष्ट्र सरकार की सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (CIDCO) के पास शेष 26% हिस्सेदारी है। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भारत के प्रमुख विमानन केंद्रों में शामिल किए जाने की योजना है। इसे मुंबई और पश्चिमी भारत की बढ़ती हवाई यातायात जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है।

——————————–

एविएशन सेक्टर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

3 नई एयरलाइंस को केंद्र की हरी झंडी: शंख एयर, अलहिंद एयर और फ्लाई एक्सप्रेस को NOC मिला; इंडिगो की मोनोपॉली तोड़ने की तैयारी

केंद्र सरकार ने एविएशन सेक्टर में कॉम्पिटिशन बढ़ाने और बड़ी एयरलाइनों पर निर्भरता कम करने के लिए तीन नई एयरलाइंस को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) जारी किया है। इन एयरलाइंस के नाम शंख एयर, अलहिंद एयर और फ्लाई एक्सप्रेस हैं। यह फैसला ऐसे समय लिया गया है, जब हाल ही में इंडिगो के ऑपरेशन से जुड़ी दिक्कतें सामने आई थीं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!