Nawadas Sapna Kumari Bihar Inter Science Topper 95.80%

Nawadas Sapna Kumari Bihar Inter Science Topper 95.80%


बिहार इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है। साइंस स्ट्रीम में नवादा की सपना कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है। सपना ने कुल 500 अंकों में 479 नंबर प्राप्त कर 95.80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

.

राज्य में 85.19% स्टूडेंट्स एग्जाम में पास हुए हैं। इसमें 84.09% छात्र और 86.23 छात्राएं सफल रही हैं। आर्ट्स और कॉमर्स में छात्राओं ने टॉप किया है। साइंड में छात्र ने बाजी मारी है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बिहार बोर्ड ऑफिस में परिणाम घोषित किया। इस दौरान बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहे।

स्कूल का बढ़ाया मान

सपना कुमारी महिला उच्च माध्यमिक विद्यालय, नवादाडीह की छात्रा हैं। उनके पिता किसानी कर घर चलाते हैं। उनकी इस सफलता से न केवल उनके परिवार बल्कि विद्यालय का नाम भी रोशन हुआ है।

स्कूल के शिक्षकों ने सपना की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि वह शुरू से ही पढ़ाई में काफी मेधावी और मेहनती छात्रा रही हैं।

मेहनत और लगन का मिला फल

शिक्षकों के अनुसार सपना नियमित रूप से पढ़ाई करती थीं और हर विषय को गहराई से समझने का प्रयास करती थीं। उनकी यही मेहनत और अनुशासन उन्हें इस मुकाम तक लेकर आया है।

सपना की सफलता यह साबित करती है कि निरंतर प्रयास और सही दिशा में मेहनत से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

परिवार में खुशी का माहौल

रिजल्ट जारी होने के बाद सपना के घर में जश्न का माहौल है। परिवार और रिश्तेदारों का लगातार बधाई देने का सिलसिला जारी है।

परिजनों ने बताया कि सपना शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही है और उन्होंने हमेशा उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

छात्राओं के लिए बनी प्रेरणा

सपना कुमारी की इस उपलब्धि से जिले की अन्य छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी। खासकर ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों के लिए यह एक मिसाल है कि वे भी कठिन मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर बड़ी सफलता हासिल कर सकती हैं।

आगे का लक्ष्य

सपना आगे भी अपनी पढ़ाई जारी रखकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहती हैं। उनका लक्ष्य है कि वे अपने करियर में और ऊंचाइयों को छूएं और समाज में अपनी अलग पहचान बनाएं।

इन वेबसाइटों पर देख सकते हैं रिजल्ट

biharboardonline.bihar.gov.in

results.biharboardonline.com

www.digilocker.gov.in

onlinebseb.in

secondary.biharboardonline.com

SMS से भी देख सकेंगे रिजल्ट

ऑनलाइन रिजल्ट देखने वालों की संख्या ज्यादा होने पर कई बार साइट क्रैश करने लगाता है। ऐसी स्थिति में स्टूडेंट मैसेज के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

इसके लिए मोबाइल से BIHAR 12 लिखकर अपने रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ 56263 पर SMS भेजना होगा। कुछ ही देर में रिजल्ट मोबाइल पर मिल जाएगा।

मोबाइल पर मैसेज टाइप करें- BIHAR12<स्पेस>रोल या रजिस्ट्रेशन नंबर।स्पेस>इसके बाद इसे 56263 पर SMS कर दे। कुछ देर बाद ही SMS के जरिए आपको रिजल्ट मिल जाएगा।

8वीं बार देश में सबसे पहले रिजल्ट

बिहार बोर्ड पिछले 7 सालों से देश में सबसे पहले इंटर और मैट्रिक का परिणाम जारी करने वाला बोर्ड बना हुआ है। इस बार बोर्ड ने 8वीं बार यह रिकॉर्ड दोहरा है।

साल 2025 में साइंस में पश्चिमी चंपारण की प्रिया जायसवाल ने 484 अंक (96.8 प्रतिशत) के साथ टॉप किया था। आर्ट्स में वैशाली की अंकिता कुमारी और बक्सर के शाकिब शाह ने 473-473 अंक (94.6 प्रतिशत) हासिल किए थे।

कॉमर्स वर्ग में वैशाली की रौशनी कुमारी ने 475 अंक (95.1 प्रतिशत) लाकर पहला स्थान पाया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!