news of indore | इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें: भागीरथपुरा के विरोध में कांग्रेस ने निकाली न्याय यात्रा, लाखों की धोखाधड़ी, तेंदुआ कुएं में गिरा – Indore News

news of indore | इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें: भागीरथपुरा के विरोध में कांग्रेस ने निकाली न्याय यात्रा, लाखों की धोखाधड़ी, तेंदुआ कुएं में गिरा – Indore News


.

ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप रोज शाम 5 बजे एक ही जगह पर शहर की दिन भर की बड़ी खबरें पढ़ सकते हैं। कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ…

1. कांग्रेस की न्याय यात्रा में लगे घंटा-मंत्री मुर्दाबाद के नारे

इंदौर के भागीरथपुरा में गंदे पानी के कारण 21 लोगों की जान चली गई। कई लोग हॉस्पिटल्स में भर्ती है। ऐसे में कांग्रेस आज सड़कों पर है। रविवार को बड़ा गणपति चौराहा से शुरू हुई न्याय यात्रा राजवाड़ा तक पहुंची। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महापौर और बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस ने मांग की कि पीड़ित परिवारों को एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए।पूरी खबर पढ़ें

2. खुड़ैल में कुएं में गिरा तेंदुआ, सुरक्षित बाहर निकाला

इंदौर के खुड़ैल इलाके में रविवार को वन विभाग की टीम को एक तेंदुए के कुएं में गिरने की सूचना मिली। टीम मौके पर पहुंची और दो घंटे की मेहनत के बाद तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जंगल में छोड़ दिया जाएगा। वन विभाग के मुताबिक, उमरिया खुर्द के पास एक किसान के खेत में तेंदुआ दोपहर में कुएं में गिर गया था। टीम ने पिंजरा डालकर तेंदुए को बाहर निकाला।पूरी खबर पढ़ें

3. कार रेंटल कंपनी से लाखों की धोखाधड़ी

इंदौर की लसूडिया पुलिस ने एक कार रेंटल कंपनी के संचालक की शिकायत पर पान मसाला कारोबारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने परिचित होने का फायदा उठाकर लंबे समय तक किराए पर कारें लीं, फिर लाखों रुपए की रकम हड़प ली और कारें भी गिरवी रख दीं। सेक्टर-ई, स्लाइस निवासी प्रीतम कुशवाह की शिकायत पर अंजन पुत्र मोहन श्रीवास्तव, निवासी नवलखा कॉम्प्लेक्स, सपना-संगीता रोड के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।पूरी खबर पढ़ें

4. महाकाल के दर्शन के लिए जा रहे परिवार का एक्सीडेंट

इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में रविवार अलसुबह एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक अर्टिगा कार आगे चल रहे डंपर से जा टकराई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि एक आयशर वाहन अचानक ओवरटेक करते हुए डंपर के सामने आ गया था, जिसके चलते डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके बाद पीछे चल रही अर्टिगा कार डंपर में जा घुसी।पूरी खबर पढ़ें

5. 10 दिन से वेंटिलेटर पर…कुछ नहीं बचा, सौंप दो साहब

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को एक और महिला सुनीता वर्मा की मौत हो गई। इसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। 12 मरीज अब भी ICU में हैं। सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। चार मरीज तो वेंटिलेटर पर हैं। उन्हें इसी स्थिति में 8 से 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया है। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी मॉनिटरिंग कर रही है।पूरी खबर पढ़ें

6. इंदौर हादसे के 3 CCTV… बिजली की तरह दौड़ाई कार

इंदौर में शुक्रवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन (26) समेत 3 की मौत हो गई। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे प्रखर कासलीवाल (25) और उनके साथी मानसंधु (26) की भी मौके पर ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल एक युवती अनुष्का राठी निजी अस्पताल में भर्ती है।पूरी खबर पढ़ें

7. म्यूजिक टीचर के साथ लूट, मोबाइल लूटा

इंदौर के खजराना में बाइक सवार बदमाश ने म्यूजिक टीचर का मोबाइल लूट लिया। आरोपी बाइक लेकर फरार हो गया। टीचर ने दूसरी गाड़ी से आरोपी का पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। पुलिस ने रात में आरोपी पर एफआईआर दर्ज की है। उसकी तलाश की जा रही है। खजराना पुलिस ने बताया कि नितिन झार निवासी एरोड्रम ने बताया कि वह पेशे से म्यूजिक टीचर है। रात में बायपास इलाके में एक प्रोग्राम में गया था।पूरी खबर पढ़ें

8. प्रदेश के बड़े शहरों में इंदौर सबसे ठंडा

इंदौर में जनवरी में सर्दी का रिकॉर्ड माइनस में पहुंच चुका है। 16 जनवरी 1935 में पारा माइनस 1.1 डिग्री दर्ज किया गया था। यह ओवरऑल रिकॉर्ड है। वहीं, 27 जनवरी 1990 को दिन का तापमान 33.9 डिग्री रहा था। 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश होने का रिकॉर्ड 6 जनवरी 1920 के नाम है। इस दिन 3 इंच से ज्यादा पानी गिरा था। वहीं, वर्ष 1920 में सर्वाधिक मासिक बारिश 4 इंच दर्ज की गई थी।पूरी खबर पढ़ें

9. द्वारकापुरी में युवक ने फांसी लगाई

इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने शनिवार देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार तड़के सबसे पहले उसके नाबालिग बेटे ने पिता को फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद उसने मां और परिवार के अन्य सदस्यों को जगाया। परिजन तत्काल युवक लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पूरी खबर पढ़ें

10. 12वीं के छात्र को बदमाशों ने चाकू मारे

जूनी इंदौर में बदमाशों ने शनिवार रात एक छात्र पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे चाकू मारे। बताया जाता है कि आरोपी पार्टी करने के लिए उससे रुपए मांग रहे थे। इसके बाद बदमाशाें ने उस पर हमला कर रुपए भी छीने और फरार हो गए। रात में परिवार के लोग छात्र को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसका उपचार चल रहा है।पूरी खबर पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!