Nuh Mewat Polytechnic College vandalism video goes viral | नूंह में पॉलिटेक्निक कॉलेज में तोड़फोड़ मामले में कार्रवाई: वीडियो वायरल करने वाले 12 छात्र निलंबित,दैनिक भास्कर एप ने उठाया था मुद्दा – Nuh News

मालब स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की वर्कशॉप में तोड़फोड़ करते छात्र।

हरियाणा के नूंह जिले के मालब स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्रों द्वारा किए गए हुड़दंग के मामले में कॉलेज प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। कॉलेज की वर्कशॉप में पुरानी कुर्सियों के साथ तोड़फोड़ करते हुए वीडियो बनाकर उ

.

निलंबित छात्रों की काउंसलिंग होगी

कॉलेज के प्रिंसिपल रहीश ने बताया कि यह निलंबन अस्थायी है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि निलंबित छात्रों की काउंसलिंग भी करवाई जाएगी, ताकि वे भविष्य में इस तरह की अनुशासनहीन गतिविधियों से दूर रहें। इसके साथ ही छात्रों के परिजनों को भी जांच प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा, ताकि बच्चों की गलतियों को समझाकर उनमें सुधार लाया जा सके।

मालब स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की वर्कशॉप में तोड़फोड़ करते छात्र।

दैनिक भास्कर एप ने उठाया था मुद्दा

गौरतलब है कि हाल ही में मालब पॉलिटेक्निक कॉलेज के कुछ छात्रों ने कॉलेज की वर्कशॉप में रखी पुरानी कुर्सियों के साथ तोड़फोड़ करते हुए एक वीडियो बनाया था। वीडियो के बैकग्राउंड में मेवाती गाने चल रहे थे और छात्र उसे मनोरंजन के रूप में सोशल मीडिया पर साझा कर रहे थे। वीडियो के वायरल होते ही यह मामला मीडिया में चर्चा का विषय बन गया। दैनिक भास्कर एप ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया। जिसके बाद कॉलेज प्रशासन हरकत में आया।

मालब स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की वर्कशॉप में तोड़फोड़ करते छात्र।

मालब स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की वर्कशॉप में तोड़फोड़ करते छात्र।

मालब स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की वर्कशॉप में तोड़फोड़ करते छात्र।

मालब स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में रोशनदान से कूदते छात्र।

कबाड़खाने में पड़ी कुर्सियों में हुई तोड़फोड़

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि तोड़फोड़ वर्कशॉप के कबाड़खाने में पड़ी पुरानी कुर्सियों के साथ की गई थी।

जानकारी देते कॉलेज के प्रिंसिपल रहीश अहमद।

कॉलेज प्रशासन का कहना है कि इससे संस्थान को कोई प्रत्यक्ष आर्थिक नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इस तरह की हरकतें कॉलेज के अनुशासन और छवि को ठेस पहुंचाने वाली हैं। प्रिंसिपल रहीश ने स्पष्ट किया कि अनुशासन भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और छात्रों के भविष्य को देखते हुए सुधारात्मक व दंडात्मक दोनों तरह की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!