Nuh Mewat wanted accused arrested Gurugram Bhiwadi | नूंह से दो वांछित बदमाश अरेस्ट: एक आरोपी राजस्थान से फरार,दूसरा गुरुग्राम पुलिस का बदमाश – Nuh News
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अतर उर्फ अत्ति।
नूंह जिला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे वांछित अपराधियों को दबोच लिया है। फिरोजपुर झिरका और पिनंगवा थाना पुलिस की टीमों ने समन्वय के साथ दोनों अंतरराज्यीय बदमाशों को अरेस्ट किया है। जिसमें एक आरोपी ने राजस्थान के भिवाड़ी जिला में वारदात
.
भिवाड़ी जिले के चोपानकी थाने में दर्ज मामले में फरार था आरोपी
पुलिस के मुताबिक फिरोजपुर झिरका पुलिस टीम ने राजस्थान के इनामी आरोपी अतर उर्फ अत्ति पुत्र कासम निवासी वार्ड नंबर 3, फिरोजपुर झिरका को हिरासत में लिया। यह आरोपी राजस्थान के चोपानकी थाना जिला भिवाड़ी मे अवैध शराब के मामलें में दर्ज एफआईआर के तहत वांछित था। आरोपी पर 20 जून 2022 को 2,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी के बाद संबंधित पुलिस टीम चोपानकी को सूचित कर दिया गया है।
गुरुग्राम सेक्टर 53 के थाने से फरार था आरोपी
इसी प्रकार दूसरी कार्रवाई में गुरुग्राम के फरार आरोपी अजरुद्दीन पुत्र जर्रा निवासी लाहाबास को गिरफ्तार किया गया है। अजहरुद्दीन पर गुरुग्राम के थाना सेक्टर 53 में वर्ष 2020 में चोरी का एक मामला दर्ज था। जिसमें अब तक यह फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के उपरांत आरोपी को गुरुग्राम पुलिस टीम के हवाले कर दिया गया है।

