Om Prakash Rajbhar said – the opposition is spreading confusion about Sir. | ओम प्रकाश राजभर बोले-SIR को लेकर भ्रम फैला रहा विपक्ष: बहराइच में कहा-पूर्व की सरकारों में दंगे होते थे, आज कानून का राज – Bahraich News

Om Prakash Rajbhar said – the opposition is spreading confusion about Sir. | ओम प्रकाश राजभर बोले-SIR को लेकर भ्रम फैला रहा विपक्ष: बहराइच में कहा-पूर्व की सरकारों में दंगे होते थे, आज कानून का राज – Bahraich News


अनुराग पाठक | बहराइच6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर बहराइच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि विपक्ष एसआईआर (SIR) अभियान को लेकर बेवजह रोना रो रहा है।

राजभर ने स्पष्ट किया कि इस अभियान में किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम नहीं काटा जा रहा है। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताया। हाल ही में मौलाना मदनी द्वारा जिहाद और मुसलमानों पर अत्याचार संबंधी दिए गए बयान पर राजभर ने असहमति जताई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और पूर्व की सरकारों के कार्यकाल में दंगे होते थे, लेकिन भाजपा और एनडीए सरकार में न तो दंगे होते हैं और न ही कर्फ्यू लगता है। आज कानून का राज है।

मदरसों में नियुक्तियों को लेकर भी ओम प्रकाश राजभर ने अपनी राय रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि मदरसों के प्रधानाचार्य और मैनेजर अपनी बेटियों की शादी उन लड़कों से कर देते हैं, जिन्हें वे अपने मदरसों में पढ़ाते हैं और फिर उन्हें वहीं नियुक्तियां दे देते हैं। राजभर ने मांग की कि मदरसों में भी आयोग के माध्यम से ही नियुक्तियां होनी चाहिए।

राहुल गांधी को रूस के राष्ट्रपति के स्वागत और भोज में न बुलाए जाने के सवाल पर राजभर ने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव बुलाने पर भी कहीं नहीं जाते। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए विधानसभा स्पीकर द्वारा सभी को बुलाए जाने का उदाहरण दिया, जिसमें अखिलेश यादव शामिल नहीं हुए थे।

ओम प्रकाश राजभर ने ये सभी बातें नगर स्थित खालिद खान के आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!