मिर्ज़ापुर में विवाहिता ने की आत्महत्या:दहेज उत्पीड़न का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मिर्ज़ापुर के पड़री थाना क्षेत्र के अघवार गांव में 26 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पड़री पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और क्षेत्राधिकारी सदर व नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार, अघवार गांव निवासी अंगूरी देवी…

