फर्जीवाड़े की नींव पर टिका स्मार्ट सिटी अस्पताल सील:न डॉक्टर मिले, न स्टाफ की डिग्री, हाइवा कांड आरोपी के अस्पताल का लाइसेंस निरस्त
नरसिंहपुर के चर्चित हाइवा हत्याकांड में अस्पताल संचालक डॉ. अमित खरे की गिरफ्तारी के बाद जबलपुर के स्मार्ट सिटी अस्पताल पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त जांच में अस्पताल में बिना पंजीकृत डॉक्टर, फर्जी नर्सिंग स्टाफ, अवैध फार्मेसी और कई गंभीर अनियमितताएं मिलने पर अस्पताल का लाइसेंस निरस्त कर भवन को सील कर दिया…

