छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के 292 पद बढ़े:5 हजार पदों पर भर्ती को मिली अंतिम मंजूरी, टीचर्स की कमी के चलते लिया गया फैसला
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को लेकर उठते सवालों के बीच राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए सरकार ने शिक्षकीय पदों में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। प्रदेश में अब कुल 5 हजार शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया…

