सारंडा में 40 घंटे चली मुठभेड़ थमी, अब सर्च अभियान:कभी ग्रामीणों को डराते थे, अब नक्सली ही मांग रहे मदद, निशाने पर बड़े नक्सली
चाईबासा के सारंडा के चड़राडेरा इलाके में बुधवार से शुरू हुई सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ करीब 40 घंटे बाद थम गई है। शुक्रवार को तीसरे दिन गोलीबारी नहीं हुई, लेकिन इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है। इस लंबी कार्रवाई ने कई बड़े और नामी नक्सलियों को दबाव में ला दिया है।…

