बांदा में 1.19 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम कटे:सदर विधानसभा में सर्वाधिक नाम निकले, जल शक्ति मंत्री के क्षेत्र में सबसे कम कटौती
बांदा में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 के बाद मतदाता सूची से 1,19,634 नाम हटाए गए हैं। इन आंकड़ों ने जिले के सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। सबसे अधिक नाम भाजपा विधायकों वाले विधानसभा क्षेत्रों से कटे हैं। बांदा सदर सीट से भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी के क्षेत्र में सर्वाधिक 37,705 मतदाताओं के नाम सूची…

