Panchkula Municipal Corporation Elections 2026: Ward Demarcation Complete | नगर निगम चुनाव 2026: पंचकूला में वार्डबंदी पूरी: एडहॉक कमेटी के सदस्यों हुई बैठक, वार्डबंदी पूरी करने वाला पहला जिला बना पंचकूला ​​​​​​​ – Panchkula News

Panchkula Municipal Corporation Elections 2026: Ward Demarcation Complete | नगर निगम चुनाव 2026: पंचकूला में वार्डबंदी पूरी: एडहॉक कमेटी के सदस्यों हुई बैठक, वार्डबंदी पूरी करने वाला पहला जिला बना पंचकूला ​​​​​​​ – Panchkula News



पंचकूला डीसी कैंप ऑफिस में बैठक करते हुए एडहॉक कमेटी सदस्य।

हरियाणा के 3 नगर निगम चुनावों को लेकर वार्डबंदी कार्य चल रहा है। पंचकूला नगर निगम की वार्ड बंदी कार्य आज पूरा हो गया है। पंचकूला पहला जिला बन गया है, जहां पर वार्डबंदी का कार्य पूरा हुआ है।

.

पंचकूला में वार्डबंदी को लेकर आज अंतिम बैठक डीसी कैंप ऑफिस में हुई। जिसमें संयुक्त आयुक्त गौरव चौहान ने वोटरों के आधार पर नगर निगम पंचकूला के 20 वार्डों के परिसीमन के डाटा का कार्य पूरा कर प्रस्तुत किया। बैठक के दौरान एडहाॅक कमेटी के सभी सदस्यों ने वार्डों के परिसीमन पर हस्ताक्षर किए। पंचकूला वार्डबंदी का कार्य सम्पन करने वाला पहला जिला बन गया है। मीटिंग में एडहाॅक कमेटी के सदस्य मेयर कुलभूषण गोयल, पार्षद जय कौशिक, ऋतु गोयल, सोनू बिडला, गौतम प्रसाद, राजेश कुमार मौजूद रहे।

शहर के किस वार्ड मेंं कौन एरिया

  • वार्ड नंबर 1 में सकेतडी, भैंसा टिब्बा, एमडीसी सैक्टर-6, 4 आते हैं।
  • ​​​​​​​वार्ड नंबर 2 में एमडीसी सैक्टर-5, सैक्टर-6 में माजरी में आता है।
  • वार्ड नंबर 3 में सैक्टर-7, सैक्टर-8 आता है।
  • वार्ड नंबर 4 में सैक्टर-9, 10 आते हैं।
  • वार्ड नंबर 5 में सैक्टर-15 आता है।
  • वार्ड नंबर 6 में सैक्टर-16,17, 18 तक शामिल है।
  • वार्ड नंबर-7 में राजीव कालोनी शामिल है
  • वार्ड नंबर-8 में इंदिरा कालोनी, बुडनपुर शामिल है।
  • वार्ड नंबर-9 में सैक्टर-19 और इंडस्ट्रीयल एरिया फेज 2 आते हैं।
  • वार्ड नंबर-10 में अभयपुर, सैक्टर-14, इंडस्ट्रीयल एरिया फेज 1 आते हैं।
  • वार्ड नंबर-11 में सैक्टर-12, सैक्टर-12ए और रैली गांव आते हैं
  • वार्ड नंबर-12 में सैक्टर-11, सैक्टर-4 और हरिपुर शामिल है।
  • वार्ड नंबर-13 में सैक्टर-4, आधा सैक्टर-21 व देवीनगर आते है।
  • वार्ड नंबर-14 में महेशपुर, मद्रासी कालोनी, सोसाईटी नियर फतेहपुर सैक्टर-20, आधा सैक्टर-21 आते है।
  • वार्ड नंबर-15 में कुंडली, आधा फतेहपुर और आधा सैक्टर-20 आते हैं।
  • वार्ड नंबर-16 में चंडी कोटला, बीड धग्गर, खडग मंगौली आते हैं।
  • वार्ड नंबर-17 में आधा खडग मंगौली, चैंकी, सैक्टर-23,24,25, नग्गल मोगीनंद और नडडा आते हैं।
  • वार्ड नंबर-18 में बाना, मदनपुर, सैक्टर-26, 27,28 आते हैं।
  • वार्ड नंबर-19 में रामगढ, बिल्ला, जसवंतगढ, दबकौरी, माणक्या और भानू आते हैं।
  • वार्ड नंबर-20 में कोट, खंगेसरा, टोका, अलीपुर, सुखदर्शनपुर, नग्गल, जलौली और खटौली आते हैं।

सरकार को भेजी जाएगी रिपोर्ट : डीसी पंचकूला डीसी सतपाल शर्मा ने बताया कि पंचकूला में 20 वार्ड हैं और आने वाले समय में नगर निगम के आम चुनाव 2026 प्रस्तावित हैं। वार्डबंदी के इस कार्य को आज नगर निगम के अधिकारियों द्वारा पूरा कर लिया गया है। अब वार्डों के परिसीमन की यह रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी। उन्होने बताया कि इसके उपरांत दावे व अपत्ति लिए जाएंगे। इसके बाद हरियाणा सरकार वार्डबंदी के आम चुनाव सफलतापूर्वक आयोजित करवाने बारे निर्णय करेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!