Panipat Police Conduct Women Safety Awareness Program Government School | मतलौडा में पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक: ‘गुड टच’ ‘बैड टच’ के बारे में दी जानकारी, दुर्गा शक्ति ऐप के बारे में बताया – Matlouda News
छात्राओं को सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी देती इंस्पेक्टर रेखा
पानीपत पुलिस की महिला थाना इंस्पेक्टर रेखा की टीम ने भोडवाल माजरी के सरकारी स्कूल में छात्राओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया, जिसमें दुर्गा शक्ति ऐप और साइबर अपराध से बच
.
इंस्पेक्टर रेखा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें महिला सुरक्षा संबंधी अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने अपराधों की रोकथाम और आत्मविश्वास के लिए सचेत रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने छात्राओं से कहा कि यदि कोई उनके साथ गलत व्यवहार करता है, तो तुरंत पुलिस को शिकायत करें और ऐसे कृत्यों का विरोध करें।
गुड टच’ और ‘बैड टच’ की जानकारी दी
इंस्पेक्टर रेखा ने बताया कि पुलिस महिलाओं और बच्चों के प्रति संवेदनशील है। कानून में अपराधों के लिए कठोर नियम और सजा का प्रावधान है। इंस्पेक्टर रेखा ने छात्राओं को ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के बारे में जानकारी देते हुए आत्मरक्षा के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।
दुर्गा शक्ति ऐप इंस्टॉल करने की सलाह
इंस्पेक्टर रेखा ने यह भी बताया कि दुर्गा शक्ति टीम स्कूल और कॉलेज के बाहर लगातार गश्त करती रहती है और आपात स्थिति में सहायता के लिए तत्पर रहती है। उन्होंने छात्राओं को दुर्गा शक्ति ऐप अपने परिजनों के फोन में इंस्टॉल करने और महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 तथा डायल 112 को याद रखने की सलाह दी।
निजी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करने की चेतावनी
साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए उन्होंने छात्राओं को अपनी निजी जानकारी किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा न करने की चेतावनी दी। साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने को कहा गया। इंस्पेक्टर रेखा ने बताया कि पानीपत पुलिस का यह जागरूकता अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

