Panipat Wrestler Sumit Kumar Wins Bronze Medal All India University Gamesl | पानीपत के सुमित ने जीता कांस्य पदक: 74 किलो भार वर्ग फ्रीस्टाइल कुश्ती में उपलब्धि, चंडीगढ़ में हुए ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स – Matlouda News

Panipat Wrestler Sumit Kumar Wins Bronze Medal All India University Gamesl | पानीपत के सुमित ने जीता कांस्य पदक: 74 किलो भार वर्ग फ्रीस्टाइल कुश्ती में उपलब्धि, चंडीगढ़ में हुए ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स – Matlouda News


पानीपत जिले के बिन्झोल गांव के रहने वाले सुमित कुमार ने मोहाली चंडीगढ़ में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में कांस्य पदक जीता है। शाकम्भरी देवी यूनिवर्सिटी सहारनपुर के छात्र सुमित ने 74 किलोग्राम भार वर्ग की फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में यह उ

.

सुमित ने प्रतियोगिता में कई प्रतिद्वंद्वियों को 10-0 के बड़े अंतर से हराया। उन्होंने राम शर्मा (ग्वालियर), रोहित यादव (काशी विद्यापीठ वाराणसी), कुणाल (सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी), नितिन (मेजर एसडी सिंह यूनिवर्सिटी फर्रुखाबाद), शिवम यादव (देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी इंदौर) और मयंक कुमार (महात्मा ज्योतिबा फूले यूनिवर्सिटी बरेली) को मात दी।

ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में सुमित ने जीता कांस्य पदक

सेमीफाइनल में मिली हार

सेमीफाइनल में उन्हें गोंदवाना यूनिवर्सिटी के निशांत से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने कांस्य पदक जीता।बता दे कि यह सुमित की पहली बड़ी उपलब्धि नहीं है। इससे पहले, उन्होंने दिल्ली स्कूल नेशनल गेम्स अंडर-19 में स्वर्ण पदक जीता था। जींद में आयोजित खेल महाकुंभ में भी उन्होंने पहला स्थान प्राप्त किया था।

सुमित के गांव में खुशी का माहौल

सुमित कुमार की इन उपलब्धियों को देखते हुए ही उन्हें मोहाली चंडीगढ़ में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में अपने भार वर्ग में खेलने का अवसर मिला था।सुमित कुमार कोच सोनू और अजय मलिक की देखरेख में अभ्यास करते हैं। उनकी इस सफलता पर बिन्झोल गांव में खुशी का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!