Paramount Skydance Launches $108.4B Hostile Bid for Warner Bros Discovery, Challenging Netflix’s $72B Deal | पैरामाउंट ने वार्नर-ब्रदर्स के लिए $108.4 बिलियन की बोली लगाई: नेटफ्लिक्स 72 बिलियन में खरीदने का ऐलान कर चुकी; ट्रम्प का डील में दखल

Paramount Skydance Launches 8.4B Hostile Bid for Warner Bros Discovery, Challenging Netflix’s B Deal | पैरामाउंट ने वार्नर-ब्रदर्स के लिए 8.4 बिलियन की बोली लगाई: नेटफ्लिक्स 72 बिलियन में खरीदने का ऐलान कर चुकी; ट्रम्प का डील में दखल


  • Hindi News
  • Business
  • Paramount Skydance Launches $108.4B Hostile Bid For Warner Bros Discovery, Challenging Netflix’s $72B Deal

नई दिल्ली6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पैरामाउंट स्काईडांस ने वार्नर ब्रोस डिस्कवरी (WBD) को खरीदने के लिए 108.4 बिलियन डॉलर (9.7 लाख करोड़ रुपए) की होस्टाइल बिड लॉन्च कर दी है। यह बिड नेटफ्लिक्स की 72 (6.47 लाख करोड़ रुपए) बिलियन डील को चैलेंज कर रही है।

पैरामाउंट ने पूरी कंपनी $30 प्रति शेयर के ऑफर पर खरीदने का प्रस्ताव दिया है, जबकि नेटफ्लिक्स ने TV, फिल्म स्टूडियो और स्ट्रीमिंग एसेट्स के लिए $28 प्रति शेयर ऑफर किया था। वहीं आज ट्रम्प ने भी इस डील में दखल देकर वार्नर ब्रोस डिस्कवरी पर नेटफ्लिक्स से डील ना करने का दबाव बनाया है।

नेटफ्लिक्स ने ₹6.47 लाख करोड़ में खरीदने का ऐलान किया था

नेटफ्लिक्स ने शुक्रवार को WBD के TV, फिल्म स्टूडियो और स्ट्रीमिंग एसेट्स के लिए 72 बिलियन डॉलर की इक्विटी डील जीती थी। वहीं पैरामाउंट का ऑफर पूरी कंपनी के लिए है, जिसमें केबल नेटवर्क्स – CNN, TNT, डिस्कवरी भी शामिल हैं। स्काईडांस CEO डेविड एलिसन ने CNBC को बताया, हम फिनिश करने आए हैं जो हमने शुरू किया था।

इससे पहले भी कई ऑफर दे चुकी पैरामाउंट

पैरामाउंट ने सितंबर से कई ऑफर्स दिए थे ताकि नेटफ्लिक्स और एपल जैसे टेक जायंट्स को चैलेंज करने वाली मीडिया पावरहाउस बने। लेकिन WBD ने रिजेक्ट कर दिया।

पैरामाउंट ने WBD को लेटर लिखा कि सेल प्रोसेस फेयर नहीं है और नेटफ्लिक्स को पहले से विनर बना दिया गया। रिपोर्ट्स में कहा गया कि WBD मैनेजमेंट ने नेटफ्लिक्स डील को “स्लैम डंक” कहा और पैरामाउंट के ऑफर को नेगेटिव बताया।

पैरामाउंट के ट्रम्प प्रशासन से संबंध

एनालिस्ट्स का कहना है कि पैरामाउंट WBD खरीदने के लिए बेस्ट कैंडिडेट है। स्काईडांस के सीईओ एलिसन के पास के पास ज्यादा पैसे और उनके पिता लैरी एलिसन (ओरेकल को-फाउंडर, दुनिया के दूसरे सबसे अमीर) का सपोर्ट है। पैरामाउंट का ट्रंप एडमिन से क्लोज टाईज है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने नेटफ्लिक्स और वॉर्नर ब्रदर्स के बीच हो रही मल्टी-बिलियन डॉलर डील पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि नेटफ्लिक्स का मार्केट शेयर पहले से ही बहुत बड़ा है, जो इस डील से और बढ़ सकता है।

इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि नेटफ्लिक्स का वॉर्नर ब्रदर्स को खरीदना बाजार के लिए खतरा भी हो सकता है। ट्रम्प ने साफ कहा कि वे इस डील से जुड़े फैसले में खुद शामिल रहेंगे। हॉलीवुड में एंटीट्रस्ट की चिंताओं के बीच फेडरल अथॉरिटी डील की जांच भी कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!