Parking staff resort to hooliganism, manhandling a young man who had come to the warehouse to inquire about a parcel | भोपाल रेलवे स्टेशन: पार्किंग कर्मचारियों की गुंडागर्दी, माल गोदाम में पार्सल की जानकारी लेने पहुंचे युवक से झूमाझटकी – Bhopal News

Parking staff resort to hooliganism, manhandling a young man who had come to the warehouse to inquire about a parcel | भोपाल रेलवे स्टेशन: पार्किंग कर्मचारियों की गुंडागर्दी, माल गोदाम में पार्सल की जानकारी लेने पहुंचे युवक से झूमाझटकी – Bhopal News



भोपाल रेलवे स्टेशन पर गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। स्टेशन के प्लेटफार्म-1 की ओर आए एक यात्री ने बाहर की ओर अपनी कार पार्क की। उनको मालगोदाम में अपने एक पार्सल की जानकारी लेनी थी। इस दौरान पार्किंग से एक कर्मचारी अमित सिंह पवार ने यात्री के साथ

.

गाली देने से मना करने पर कर्मचारी ने अपने 4 साथियों को और मौके पर बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर यात्री के साथ झूमाझटकी शुरू कर दी। साथ ही जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद लोगों ने बीच-बचाव किया।

जीआरपी थाना प्रभारी जहीर खान ने बताया कि न्यू मार्केट के रहने वाले गौरव अपने पिता के साथ मालगोदाम आए थे। उन्होंने परिसर के बाहर अपनी कार खड़ी की थी। इसी बीच पार्किंग कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए झूमाझटकी की है। गौरव की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पार्किंग की अव्यवस्था

भोपाल रेलवे स्टेशन पर पार्किंग की अव्यवस्था हो गई है। 6 नंबर की ओर मेट्रो का काम जारी है। ऐसे में पार्किंग की जगह कम पड़ जाती है। इसलिए लोग अब अपने वाहन लेकर 1 नंबर प्लेटफार्म की पार्किंग में पहुंच रहे हैं। एक नंबर की ओर यात्रियों के साथ गुंडागर्दी की जाती है। पहले भी कई मामले ऐसे सामने आ चुके हैं। पिछले दिनों एक नंबर प्लेटफार्म की ओर पार्किंग में अव्यवस्था होने से लंबा जाम भी लगा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!