Pet cattle attacked elderly man | पालतू मवेशी ने बुजुर्ग पर किया हमला: जिला अस्पताल में चल रहा इलाज, हालत गंभीर – Bahraich News
अनुराग पाठक | बहराइच3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बहराइच के हुजूरपुर इलाके में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग पर पालतू भैंस ने हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह घटना हुजूरपुर थाना क्षेत्र के रेवलिया हाता ग्राम में हुई। राम हरण (60) अपनी पालतू भैंस को चारा खिलाने के लिए बांधने जा रहे थे, तभी भैंस ने उन पर सींग से हमला कर दिया।
राम हरण की चीख सुनकर उनके बेटे जग्गू और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत जानवर को हटाया, जिससे बुजुर्ग की जान बच सकी। हमले में राम हरण के सिर में गंभीर घाव हो गया।
परिजनों ने घायल राम हरण को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने बताया कि वृद्ध का इलाज किया जा रहा है और उनकी हालत अब स्थिर बनी हुई है।

