Pratapgarh police rescued 53 people from Maharashtra | प्रतापगढ़ पुलिस ने महाराष्ट्र से 53 लोगों को किया रेस्क्यू: दलालों ने पैसे लेकर जमींदारों के हवाले छोड़ा, 2 महीने से बंधक बनाकर खेतों में काम करवा रहे थे – pratapgarh (Rajasthan) News
राजस्थान के प्रतापगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के शोलापुर से कुल 53 आदिवासी मजदूरों को बंधक हालात से सुरक्षित रेस्क्यू किया है। इनमें 40 पुरुष, 13 महिलाएं और 2 छोटे बच्चे शामिल हैं।
.
इंदौर से मजदूरी का लालच देकर ले गए थे
मिली जानकारी के मुताबिक, इन मजदूरों को इंदौर में दलालों ने अच्छी मजदूरी और काम दिलाने का भरोसा दिया था। लेकिन महाराष्ट्र पहुंचते ही सब कुछ उलट गया। वहां जमींदारों और दलालों ने उन्हें बंधक बनाकर खेतों और ईंट भट्टों पर जबरन काम कराया। मजदूरी मांगने पर उनके साथ मारपीट हुई और बताया जा रहा है कि महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया।
प्रतापगढ़ SP बी. आदित्य ने रात करीब 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी।
जमींदारों से पैसे लेकर फरार हुए दलाल
दलालों ने मजदूरी दिलाने के नाम पर जमींदारों से करीब 18 लाख रुपए एडवांस ले रखे थे। इसके बावजूद मजदूरों को न तो तय मजदूरी मिली, न ठीक खाना और न रहने की सुविधा। कई दिनों तक इन सभी को वहीं बंधक बनाकर रखा गया।
शिकायत मिलते ही प्रतापगढ़ पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस की टीम स्थानीय प्रशासन के साथ सीधे महाराष्ट्र पहुंची और सभी 53 मजदूरों को वहां से सुरक्षित छुड़ाया।

