Premier League Slap Controversy; Idrissa Gueye Video | Everton Vs Man Utd | प्रीमियर लीग- गुए ने साथी खिलाड़ी कीन को थप्पड़ मारा: रेड कार्ड मिला; एवर्टन ने 10 प्लेयर्स के साथ यूनाइटेड को 1-0 से हराया
- Hindi News
- Sports
- Premier League Slap Controversy; Idrissa Gueye Video | Everton Vs Man Utd
स्पोर्ट्स डेस्क26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
एवर्टन ने प्रीमियर लीग में सोमवार को मैनचेस्टर यूनाइटेड को 1-0 से हरा दिया। मुकाबला ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला गया। यूनाइटेड को 12 साल बाद पहली बार अपने घर में एवर्टन से हार झेलनी पड़ी।
मैच के दौरान एक बड़ी घटना हुई। एवर्टन के इद्रिसा गुए ने अपने ही साथी खिलाड़ी माइकल कीन को पास सही से कलेक्ट न करने पर थप्पड़ मार दिया। इसके बाद रेफरी ने उन्हें रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर भेज दिया।
एवर्टन को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा, इसके बावजूद टीम ने जीत दर्ज की। बाद में गुए ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कीन से माफी भी मांगी।
विवाद 13वें मिनट में शुरू हुआ
13वें मिनट में एवर्टन के पेनल्टी बॉक्स में गुए ने कीन को पास दिया, लेकिन कीन उसे कलेक्ट नहीं कर सके। इससे गुए गुस्से में आ गए। इसी दौरान यूनाइटेड के ब्रूनो फर्नांडिस का शॉट बाहर गया और कीन ने गुए को धक्का दे दिया।
जवाब में गुए ने कीन के चेहरे पर थप्पड़ मार दिया। रेफरी टोनी हैरिंगटन ने तुरंत रेड कार्ड दिखाया। लीग ने सोशल मीडिया पर बताया कि वीडियो असिस्टेंट रेफरी (VAR) ने इस फैसले की समीक्षा कर पुष्टि की कि यह चेहरे पर साफ हमला था।
इद्रिसा गुएये ने अपने ही साथी को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद उन्हेंरेड कार्ड दिखाया गया।
गुए को रेड कार्ड मिला ऐसी घटना प्रीमियर लीग में बहुत कम होती है। गुए 2008 के बाद पहले खिलाड़ी बने जिन्हें अपने ही साथी से लड़ाई के लिए रेड कार्ड मिला। उस समय स्टोक सिटी के रिकार्डो फुलर को एंडी ग्रिफिन से झगड़े के लिए बाहर किया गया था।
29वें मिनट में एवर्टन की ओर से गोल गुए के बाहर जाने के बाद 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद एवर्टन ने 29वें मिनट में गोल कर बढ़त बना ली। किर्नन ड्यूस्बरी-हॉल ने 18 मीटर से शानदार शॉट मारकर गोल किया।
दूसरे हाफ में मैनचेस्टर यूनाइटेड ने मैच पर दबाव बनाया और कुल 25 शॉट लिए, जबकि एवर्टन के सिर्फ 3 शॉट थे। लेकिन एवर्टन की डिफेंस मजबूत रही और उन्होंने गोल बचाई।
गोल करने वाले ड्यूस्बरी-हॉल ने कहा,’यह पागलपन का एक पल था। इसे टाला जा सकता था, लेकिन इद्रिसा ने मैच खत्म होने के बाद हम सब से माफी मांगी। हम इससे आगे बढ़ेंगे। तीन पॉइंट्स मिलने से बहुत खुश हूं।’
29वें मिनट में किर्नन ड्यूस्बरी-हॉल ने गोल कर एवर्टन को 1-0 से जीत दिलाई।
गुए ने इंस्टाग्राम पर माफी मांगी
मैच के बाद गुए ने इंस्टाग्राम पर लिखा-‘ जो हुआ, वह मेरी पहचान या मेरे मूल्यों को नहीं दर्शाता। भावनाएं हावी हो गईं, लेकिन ऐसा व्यवहार गलत है। मैं सुनिश्चित करूंगा कि यह दोबारा न हो।”
मैनचेस्टर यूनाइटेड के कोच रूबेन अमोरिम ने कहा, ‘एवर्टन बेहतर टीम थी, चाहे उनके पास 11 खिलाड़ी हों या 10। पहले मिनट से ही हमारी टीम में आवश्यक तीव्रता नहीं थी। 10 खिलाड़ियों के खिलाफ हमें उन पर दबाव बनाना चाहिए था, लेकिन हम फोकस नहीं कर पाए। हमें इससे बेहतर खेल दिखाना होगा।’
————————-
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
क्या गौतम गंभीर की गलतियों का खामियाजा भुगत रहा भारत:सिर्फ 3 स्पेशलिस्ट बैटर, ऑलराउंडर्स बेदम साबित हो रहे; एक्सपर्ट बोले- टेस्ट कोच बदलना चाहिए
गुवाहाटी टेस्ट में भारत हार की कगार पर है। साउथ अफ्रीका ने कोलकाता में पहला टेस्ट जीता था, दूसरा मैच जीतकर टीम सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर लेगी। अगर ऐसा हुआ तो गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत 13 महीने के अंदर दूसरी बार घरेलू कंडीशन में क्लीन स्वीप हो जाएगा। 2024 में न्यूजीलैंड ने 3-0 से हराया था। पूरी खबर

