Punjab-Ludhiana-Hazuri-Road-Drug-Addict- Thief-Caught-News | लुधियाना के हजूरी रोड पर हंगामा,VIDEO: दुकानों के बाहर से माल चुराने वाला नशेड़ी काबू,बोला-घोड़ा कालोनी में मिलता चिट्टा वहीं बेचता हूं सामान – Ludhiana News

Punjab-Ludhiana-Hazuri-Road-Drug-Addict- Thief-Caught-News | लुधियाना के हजूरी रोड पर हंगामा,VIDEO: दुकानों के बाहर से माल चुराने वाला नशेड़ी काबू,बोला-घोड़ा कालोनी में मिलता चिट्टा वहीं बेचता हूं सामान – Ludhiana News



लुधियाना के हजूरी रोड पर एक दुकान के बाहर से सामान चुराने की कोशिश में भागता चोर, उसका पीछा करता दुकानदार का कर्मचारी जिसने कुछ दूरी पर नशेड़ी को पकड़ लिया।

पंजाब के लुधियाना में हौजरी व्यापारी नशेड़ियों से परेशान आ चुका है। लगातार दुकानों के बाहर से उनका कीमती वूलन का माल चोरी हो रहा है। आज थाना डिवीजन नंबर 3 के इलाके में लोगों ने एक नशेड़ी चोर को दुकान के बाहर से माल चुराते पकड़ लिया।

.

हजूरी रोड पर काफी हंगामा हुआ भाग रहे चोर का पीछा करके लोगों ने उसे काबू किया। लोगों ने चोर की धुनाई भी की। लोगों ने चोर को थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस के हवाले किया।

जानकारी देते हुए दुकानदार मोहित ने कहा कि अक्सर दुकानों के बाहर वूलन का माल चोरी हो जाता है। कई बार सीसीटीवी भी चैक किए तो व्यक्ति वारदात को अंजाम देकर भागता नजर भी आया लेकिन पकड़ा नहीं गया।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

आज मार्केट में ही एक बड़ी दुकान पर नशेड़ी चोर पहले किसी बहाने से अंदर गया। फिर कुछ सैकेंड दुकान के बाहर बैठा। उसके हाथ में एक बोरा पकड़ा हुआ था। उसने मौका देख जैसे ही माल चुराकर बोरे में डालनेे की कोशिश की तो तुरंत दुकान में काम करने वाले लड़के ने शोर मचा दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

चोर भागा तो उसने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया। लोगों की मदद से उसे काबू कर लिया। नशेड़ी चोर से लोगों को सिरिंज मिली है। चोर ने वीडियो में कबूल किया है कि वह चिट्टे का सेवन करता है। नशे की पूर्ति के लिए वह चोरी करता है।

घोड़ा छाप कालोनी में माल बेचता और चिट्टा खरीदता

वह दुकानों के बाहर से चुराया हुआ घोड़ा छाप कालोनी में बेचता है और वहीं से चिट्टा खरीदता है। बता दें घोड़ा छाप कालोनी अक्सर नशे को लेकर सवालों में घिरी रही है। इस इलाके में खुलकर चिट्टा बिकता है। जिस दिन पुलिस ने यहां छापामारी करनी होती है तो उससे कुछ घंटे पहले ही नशा तस्करों को सूचना मिल जाती है जिस कारण कभी इस इलाके से पुलिस को बड़ी रिकवरी नहीं हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!