Punjab-Ludhiana-Neighbou-Opened-Fire-Video-News | लुधियाना में पड़ोसी ने की फायरिंग: ड्राइवर को गली में गाड़ी धीरे चलाने के लिए कहा था, गुस्से में मालिक ने चलाई 3 गोली – Ludhiana News

Punjab-Ludhiana-Neighbou-Opened-Fire-Video-News | लुधियाना में पड़ोसी ने की फायरिंग: ड्राइवर को गली में गाड़ी धीरे चलाने के लिए कहा था, गुस्से में मालिक ने चलाई 3 गोली – Ludhiana News


लुधियाना पड़ोसियों पर फायर करता व्यक्ति।

पंजाब के लुधियाना में देर रात साढ़े 11 बजे लोहारा पुल पर फायरिंग का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसियों पर 2 से 3 फायर किए। गनीमत रही कि व्यक्ति नीचे बैठ गया और उसका बचाव हो गया। गोली चलाने वाले हुए व्यक्ति की वीडियो भी मौके पर बन गई है।

.

मनदीप बस्सी जानकारी देते हुए।

तेज रफ्तार गाड़ी चलाने से था ड्राइवर को रोका

जानकारी देते हुए मनदीप बस्सी ने कहा कि ये मामला कनाल एवेन्यू का लाहोरा पुल के पास का है। उनका पड़ोसी मनदीप जिंदल है। उनका ड्राइवर गली से तेज रफ्तार में गाड़ी लेकर निकला। गली में मेरा बेटा कुत्ते को रोटी डाल रहा था। मैंने उसके ड्राइवर को सिर्फ इतना कहा कि गाड़ी धीरे चलाओ, किसी का नुकसान कर दोगे। इसपर उसके ड्राइवर ने कहा कि गाड़ी इसी तरह से चलेगी। चाहे मालिक को कह दो।

गोलियां चलने के बाद इधर-उधर भागते लोग।

गुस्से में आकर जिंदल ने की फायरिंग

मनदीप बस्सी मुताबिक वह अपने साथी रोहित को साथ लेकर मनदीप जिंदल के पास गए। उन्होंने उसे ड्राइवर की सारी बात बताई। इतने में गुस्से में आकर मनदीप जिंदल ने उन पर पिस्तौल तान दी। रोहित ने कहा कि उसने खुद का किसी तरह बचाव किया। मनदीप ने जब फायर किया तो वह अचानक नीचे बैठ गया, जिस कारण उसका बचाव हो गया, अन्यथा उसके गोली लग जानी थी।

घटना स्थल पर हुए 3 फायर, 2 गोलियां चलने की वीडियो

रोहित मुताबिक मनदीप जिंदल ने 3 फायर मौके पर किए हैं, जबकि दो फायर की वीडियो बनी हुई है। जिस पिस्टल से फायर हुआ है, वह लाइसेंसी है या अवैध इस बारे भी पता नहीं है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में सहम है।रोहित ने कहा कि पुलिस प्रशासन से मांग है कि मामले में सख्त धाराएं लगाकर आरोपी को गिरफ्तार किया जाए।

उधर, पुलिस के अधिकारियों मुताबिक मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस के पास घटना स्थल के सभी वीडियो मौजूद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!