Rani Mukerji’s entry in Oh My God 3 | ओह माय गॉड 3 में रानी मुखर्जी की एंट्री!: पहली बार अक्षय कुमार के साथ किसी फिल्म में साथ काम कर सकती हैं एक्ट्रेस
6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के अक्षय कुमार के साथ फिल्म ओह माय गॉड (OMG) फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट में शामिल होने की चर्चा है। अगर यह कास्टिंग फाइनल होती है, तो दोनों पहली बार किसी फिल्म में साथ काम करेंगे।
ओह माय गॉड 3 इस वक्त प्री प्रोडक्शन में है। मेकर्स फिल्म की शूटिंग साल 2026 के बीच में शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म के तीसरे पार्ट को डायरेक्टर अमित राय डायरेक्ट करेंगे। उन्होंने इससे पहले फ्रेंचाइजी के दूसरे पार्ट को डायरेक्ट किया था।
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने पिंकविला को बताया, “यह हाल के समय की बड़ी कास्टिंग में से एक मानी जा रही है। ओह माय गॉड अक्षय कुमार की सबसे पॉपुलर फ्रेंचाइजी में से है। रानी मुखर्जी के जुड़ने से फिल्म का स्केल और बड़ा हो गया है। उनकी मौजूदगी कहानी को नया और मजबूत रूप देगी।”
OMG ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई लगभग ₹149.90 करोड़ की थी,जबकि OMG 2 की वर्ल्डवाइड कमाई ₹221.08 करोड़ से ₹221.75 करोड़ के बीच रही।
गौरतलब है कि OMG सीरीज सामाजिक मुद्दों को एंटरटेनमेंट के साथ दिखाने के लिए जानी जाती है।
सूत्र के मुताबिक, इस बार मेकर्स कहानी को और बड़े लेवल पर ले जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “अमित राय ने इस बार पहले से ज्यादा असरदार और आज के समय से जुड़ी कहानी तैयार की है। अक्षय कुमार का भी मानना है कि तीसरा पार्ट हर मामले में बड़ा होना चाहिए। इसमें कहानी, भावनाएं और परफॉर्मेंस सब शामिल हैं। रानी के आने से फिल्म और मजबूत हो गई है।”
बता दें कि ओह माय गॉड साल 2012 में रिलीज हुई थी। इसमें परेश रावल और अक्षय कुमार थे। फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया था। वहीं ओह माय गॉड 2 साल 2023 में रिलीज हुई थी। इसमें पंकज त्रिपाठी, अक्षय कुमार और यामी गौतम थे। इसके निर्देशक अमित राय थे।

